धार्मिक

राशिफल 18 फरवरी: आज 4 राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, नौकरी-व्यापार में मिलेगी तरक्की

आज हम आपको शुक्रवार 18 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार में बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में वृद्धि होगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। कुछ जरूरी कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने जा रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। अचानक व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। विशेष लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे, आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में तरक्की हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर हो सकती है। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। भविष्य के लिए आप नई योजनाएं बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खास लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज प्रेमियों के लिए दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा। नए कामों में रुचि बढ़ सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी। आप अपने अच्छे व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर नज़र आ रहे हैं। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। कामकाज की योजनाओं को आप सही समय पर पूर्ण करेंगे, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने पर बन सकते हैं। अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वह सुख की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। तरक्की के नए मार्ग नजर आ सकते हैं। कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। अचानक किसी मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस पाने में कठिनाई होगी। दान-पुण्य का लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button