बॉलीवुड

अपने बंगले के पास काजोल ने ख़रीदे करोड़ों के दो नए फ्लैट, पिछले साल खरीदा था एक आलीशान बंगला

काजोल की संपत्ति में हुआ इजाफा, जुहू में खरीदे दो आलिशान फ्लैट, करोड़ों में हैं कीमत

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी एक्टिंग के जरिए तो सभी का दिल जीत ही लेती हैं। लेकिन एक्टिंग के अलावा वह बाकी कई चीजों में भी ध्यान देती हैं। काजोल सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करती हैं। हाल ही में यह खबर सामने आई हैं कि काजोल ने मुंबई में दो नए अपार्टमेंट खरीदे हैं।

जानकारी के मुताबिक, काजोल ने जुहू में दो अपार्टमेंट खरीदे हैं। काजोल ने जुहू के अनन्या बिल्डिंग में 10वें फ्लोर पर ये फ्लैट खरीदे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों अपार्टमेंट्स की कीमत 11.95 करोड़ रुपए हैं। काजोल के ये दोनों नए अपार्टमेंट उसी एरिया में स्थित हैं जहां उनका बंगला शिव शक्ति है।

प्रॉपर्टी के डॉक्युमेंट्स पर काजोल के सिग्नेचर हैं। इस बंगले के लिए पैसों को भुगतान इस साल जनवरी में किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों ही फ्लैट 10वीं मंजिल पर मौजूद हैं। ये फ्लैट 2000 स्क्वेयर फीट में फैले हैं। संपत्तियों के दस्तावेजों पर ‘त्रयक्ष प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ काजोल देवगन के हस्ताक्षर हुए हैं।

काजोल और अजय देवगन अक्सर ही प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करते रहते हैं। उन्होंने बीते साल ही जुहू में एक आलीशान बंगला खरीदा था। इस बंगले की कीमत करीब 60 करोड़ थी। उनका ये बंगला भी उनके शिव शक्ति बंगले के पास है। काजोल के इस बंगले की बात करें तो ये 5310 स्क्वेयर फीट में बना हुआ है।

अब काजोल और अजय ने अपनी नई प्रॉपर्टी जुहू में ही बनाई है। काजोल के नए बंगले के बाद अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन रहते हैं।

बता दें काजोल अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और बेटी नीसा के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहती हैं। अजय देवगन और काजोल के बंगले का नाम शिवशक्ति है। ये बंगला अंदर और बाहर दोनों जगह से बेहद खूबसूरत नजर आता है।

काजोल ने अपने घर का हर एक कोना बेहद खूबसूरती से सजाया है। उनके घर में सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें स्विमिंग पूल, जिम, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स रूम और बड़ा सा गार्डन भी है।

अजय देवगन के पास सिर्फ मुंबई में ही नहीं उनके पास दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक लंदन में भी एक प्राइवेट विला है। लंदन के पार्क लेन इलाके में स्थित इस आलीशान विला की कीमत करीब 54 करोड़ रुपए है। अजय देवगन अक्सर फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने यहां जाते हैं।

kajol

कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाली काजोल लग्जरी लाइफ जीती है। उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी, आलीशान बंगला और बेहतरीन कारों का कलेक्शन है।

Related Articles

Back to top button