अजब ग़जब

दुल्हन के आते ही खुद को रोक ना सका दूल्हा, सबके सामने कर दी ऐसी हरकत, वायरल हो रहा VIDEO

शादी हर किसी की लाइफ का सबसे खास दिना होता है। अपनी शादी को खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन हर खास चीज करते हैं। सोशल मीडिया पर शादियों के तमाम मजेदार वीडियो वायरल रहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पसंद शादी के कैंडेड वीडियो ही किए जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दुल्हन की ख़ास एंट्री 

जिस वीडियो के बारे में हम बात कर रहे हैं वह शादी के दौरान जयमाला से पहले दुल्हन की एंट्री का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है अपनी होने वाली पत्नी को दुल्हन के लिबास में देखते ही उत्साही दूल्हा खुद को रोक नहीं पाता और सबके सामने ही दुल्हन को गोद में उठाने लगता है।

दुल्हन के आने का बेसब्री से इंतजार करते हुए दुल्हन

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हनिया शानदार डांस करते हुए जयमाला के लिए एंट्री मारती है और दूल्हा उसका काफी बेसब्री से इंतजार करता दिखाई दे रहा है। जैसे ही दुल्हनिया दूल्हे का पास पहुंचती है तो दोनों डांस करते हैं और इसके बाद दूल्हा दुल्हनिया को प्यार के गले लगाता है और वो उसे गोद में उठाने ही वाला होता है कि दुल्हन उसे इशारे से मना कर देती है।

अब तक की सबसे क्यूट ब्राइडल एंट्री

दूल्हा और दुल्हन के इस क्यूट से वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर weddingbridgeofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘अब तक की सबसे क्यूट ब्राइडल एंट्री।’

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

25 जनवरी को अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 53 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा लाखों बार देखा जा चुका हैं। वहीं, ढेरों लोगों ने इस पर कमेंट्स भी किए हैं।

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ‘दुल्हन का रिएक्शन मेरे दिल को छू गया, जब उसने उत्साही दूल्हे को सबके सामने गोद में उठाने से मना किया’। वहीं, दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है, ‘देसी शादियां एकता कपूर की सीरियल जैसी बनती जा रही हैं’। एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘सो क्यूट, ये वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि मैं इसे बार-बार देख रही हूं।’ सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और हर कोई दूल्हे और दुल्हन की प्यारी कैमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहा है।

Related Articles

Back to top button