धार्मिक

राशिफल 19 फरवरी: शनिदेव की कृपा से 5 राशियों की मनोकामनाएं होंगी पूरी, धन में होगी वृद्धि

आज हम आपको शनिवार 19 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। अनुभवी लोगों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सफलतादायक साबित होगा। आप कठिन से कठिन कार्य अपनी मेहनत से पूरा कर सकते हैं। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होगी। धन में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने में ज्यादातर समय देने वाले हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से ठीक नहीं है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आर्थिक स्तर पर आपका भरोसा कामयाब रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती लाने का प्रयास कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। घर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पूजा-पाठ में अधिक व्यतीत होगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से मन की शांति बनी रहेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है इसलिए ध्यान दीजिए। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान बनेगी परंतु किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी जरूरी काम में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता ना मिलने की वजह से आपका मन चिंतित हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा, आपको एक ना एक दिन अच्छी कामयाबी जरूर मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। कामकाज की योजनाएं पूर्ण होंगी, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन किसी वजह से परेशान नजर आ रहा है। कार्यालय में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ आपको अपने सेहत पर भी ध्यान देना होगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी करीबी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार में अपार धन लाभ हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। कमाई के नए स्रोत हासिल होंगे। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बहुत ही जल्द प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कामकाज में लगातार तरक्की हासिल होगी। जीवनसाथी की मदद से आपके कुछ काम पूरे हो सकते हैं। मन की चिंता दूर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button