विशेष

बिना दहेज़ एक रुपए में शादी का किया था वादा, दहेज में नहीं दी क्रेटा कार तो दूल्हे ने तोड़ी शादी

खूबसूरत और संस्कारी दुल्हन नहीं, इन्हे दहेज़ में चाहिए क्रेटा कार

दहेज प्रथा के खिलाफ भले ही कितने ही कड़े कानून क्यों ना बन गए हो लेकिन फिर भी कई लालची लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। आज भी दहेज के नाम पर कई घरोें में लड़कियों के साथ बूरा सलुक किया जाता है तो वहीं कई लड़कियों की बारात मंडप से ही लौट जाती है। ऐसा कुछ इस पीड़िता के साथ भी हुआ है।

शादी के नाम पर दहेज में मंहगी रकम को पूरा ना करने पर दुल्हे ने शादी से एक दिन पहले शादी करने से मना कर दिया। रिश्ता तय करते समय दुल्हे के घर वालों ने दहेज ना लेने का कहते हुए सिर्फ एक रुपए में ही शादी पक्की कर ली थी। हालांकि लड़की ने घर वालों ने लड़के पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

साल भर पहले एक रुपए में शादी की थी तय

दरअसल मामला हरियाणा राज्य के सोहना इलाके का है। यहां के गहलोत विहार की रहने वाली गरिमा जांगड़ा की शादी साल भर पहले दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले रोबिन के साथ तय हुई थी। शादी तय होते समय लड़के के पिता ने मात्र एक रुपया लेकर शादी करने की बात तय की थी।

क्रेटा गाड़ी नहीं दी तू तोड़ दी शादी

जिसके बाद लड़की का परिवार काफी खुश था, जुलाई में दोनों की धूमधाम से सगाई भी करवाई गई। लेकिन समय के साथ लड़के के घरवालों ने अपनी डिमांड रखना शुरु कर दिया। शुरुआत में लड़कीवालों से जेवर देने की बात कही गई बाद में बात नगद रुपए देने तक भी आ गई। लड़की वाले हर बात मानते गए। फिर भी ये सिलसिला रुका नहीं लड़के की ओर से दहेज में क्रेटा गाड़ी दिए जाने की भी डिमांड की।

किसी तरह लड़की के पिता ने क्रेटा गाड़ी का भी इंतेजाम करलिए लेकिन लड़के ने यह बोल कर शादी करने इंकार कर दिया कि क्रेटा में उसे बड़े मॉडल की ही गाड़ी चाहिए। ये शादी 18 फरवरी को होनी थी लेकिन 16 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्म होने के बाद ही दुल्हे ना गाड़ी नहीं मिलने पर शादी से मना कर दिया।

पुलिस में शिकायत के बाद लड़केवाले डे रहे धमकी

जिसके बाद सोहाना के पुलिस थाने में लड़के के पिता समेत कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई। मामला पुलिस के जाने के बाद भी लड़के के घरवाले लड़कीवालों को धमकी दे रहे है। लड़के के घर वालों ने वीडियो बनाकर लड़की को भेजा जिसमें वे शिकायत वापस लेने ककी बात कहने के साथ ही उन्हें आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button