मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने पत्नी चंदा के जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा प्यार भरा पोस्ट

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर व एक्टर खेसारी लाल यादव को भला कौन नहीं जानता। यह मौजूदा समय में किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जो प्रोफेशनल लाइफ में हर दिन नए मुकाम को हासिल कर रहे हैं। आलम यह है कि, पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा होता ही जा रहा है। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है और इनके गाने भी सुपरहिट साबित होते हैं।

खेसारी लाल यादव ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उन्हें वहां तक पहुंचाने में उनकी पत्नी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। जी हां, बड़े बुजुर्गों कहते हैं कि नारी में बहुत शक्ति होती है। वह किसी की भी जिंदगी बना सकती है और बिगाड़ भी सकती है। खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव भी कुछ ऐसी ही हैं। हर मुश्किल समय में चंदा अपने पति के साथ उनकी ताकत बनकर खड़ी रही हैं।

खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा के साथ और मेहनत से अपने जीवन में अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है और आज यह दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी का जिक्र बहुत कम ही करते हैं। हाल में उन्होंने अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर उन्होंने एक बेहद खूबसूरत पोस्ट किया है।

पत्नी के जन्मदिन पर खेसारी लाल यादव ने शेयर किया पोस्ट

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव ने 11 जून 2006 को चंदा देवी से शादी की थी। इन दोनों की शादी को कई साल बीत चुके हैं परंतु आज भी इन दोनों के बीच उतना ही प्यार है, जितना पहले था। खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा ने हर सुख दुख में बराबरी से उनका साथ दिया। 17 फरवरी 2022 को खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा का जन्मदिन मनाया।

पत्नी के जन्मदिन के खास मौके पर खेसारी लाल यादव ने एक प्यारी सी पोस्ट साझा की। खेसारी लाल यादव ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह पत्नी के साथ लिविंग रूम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में आप लोग देख सकते हैं कि उनके चेहरे पर केक लगा हुआ है, जिससे पता चल रहा है कि जन्मदिन सेलिब्रेशन काफी अच्छा रहा था।

खेसारी लाल यादव ने लिखा प्यारा नोट

खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा के जन्मदिन के मौके पर उनके लिए पोस्ट शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि “हमारी जीवन संगिनी को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाई, प्यार और खुशियां। हैप्पी बर्थडे टू लव ऑफ माय लाइफ।” खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी की यह तस्वीर बहुत सिंपल और खूबसूरत है। भोजपुरी स्टार की पत्नी के चेहरे पर एक अलग ही सादगी देखने को मिल रही है, जिसे देखकर कोई भी उनसे जुड़ा हुआ महसूस कर पाएगा। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। खेसारी लाल यादव की जीवन संगिनी को हमारी तरफ से भी जन्मदिन की बधाई।

Related Articles

Back to top button