धार्मिक

राशिफल 20 फरवरी: आज 3 राशि वाले अपने दम पर प्राप्त करेंगे सफलता, मिलेगा अटका धन

आज हम आपको रविवार 20 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विशेष लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। आप किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर भरोसा मत कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपने व्यवहार पर काबू रखें। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पूजा-पाठ में आपका ज्यादा समय व्यतीत होने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस को लेकर यात्रा कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। अचानक कमाई के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कुछ खास लेकर आया है। आपके जीवन में कुछ नयापन महसूस हो सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कमाई बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। नई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आप अपने प्रयासों से रुके हुए कार्य पूर्ण कर सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन दूर हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप किसी के भरोसे अपना काम ना छोड़ें। आपको अपने कार्य खुद पूरे करने होंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम दोस्तों की मदद से पूरा हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। घर के छोटे बच्चों की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से बेहतर संबंध बनाकर रखें। किसी को भी पैसा उधार देना ठीक नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। पुराने बनाए गए संपर्कों से अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत ही खास रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आपकी कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने कामकाज के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार सामान्य चलेगा।

Related Articles

Back to top button