राशिफल: रविवार के दिन इस 7 राशियों को रहना होगा संभलकर, बहुत सोचकर उठाए कदम

मेष:
आज रविवार के दिन मेष राशि को परिवार से पूरा साथ मिलेगा। आज के दिन पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको ऐसे पुराने दोस्त मिलेंगे जो आपकी मदद करेंगे और रुके हुए काम भी पूरे करवा देंगे। निवेश या पैसों से जुड़े कुछ रोचक मौके मिल सकते हैं। नए विचार भी आपके सामने आते जाएंगे। योजना बनाने और फैसले करने के लिए दिन अच्छा है। किसी गुरु या बुजुर्ग से आपको सही सलाह मिल सकती है। आपको कोई बात असंभव और अव्यावहारिक भी लग सकती हैं।
वृष:
रविवार का दिन वृष राशि के लोगों को सफलताएं लेकर आया है। आज के दिन खर्चों को लेकर मन में चिंता रह सकती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चिंता आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। आज पुरानी चिंताओं और हर तरह की नकारात्मकता को दिमाग से निकाल देंगे, तो स्थितियां आपके लिए सहज हो जाएगी। आपके लिए दिन भी अच्छा रहेगा। आप अच्छा और मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा लेंगे। कानूनी मामलों में आपको किसी ज्यादा अनुभवी वकील की सलाह लेनी होगी। आज मीटिंग आदि में जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें।
मिथुन:
मिथुन राशि के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। लेकिन कुछ बातों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। घर में लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। आज ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने और जानकारी प्राप्त करने के साथ सक्रिय रहेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपका हौंसला भी बढ़ सकता है। पुराना विवाद सुलझ सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा। लापरवाही में आप कोई ऐसा फैसला भी कर सकते हैं, जो खुद आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। हड़बड़ी में कोई छिटपुट दुर्घटना भी होने के योग बन रहे हैं।
कर्क:
रविवार का दिन कर्क राशि के लिए लोगों के लिए इच्छाओं को पूरा करने का दिन होगा। लेकिन आज आप अपनी किसी योजना पर उतना ही आगे बढ़ें, जितने से दूसरे लोग सहमत होते हों। एक काम निपटने के बाद ही दूसरे काम में हाथ डालें। जो काम आपकी नजर में निपट गया हो, उसे भी एक और बार जांच लें। परिवार के लिए कोई बीमा पॉलिसी या खास जगह निवेश का मन बन सकता है। लोग आप से निजी मामलों को लेकर सलाह ले सकते हैं। कहीं भी उलझने से खुद को बचाएं।
सिंह:
आज का दिन सिंह राशि के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर कॉन्सन्ट्रेट करें। कुछ लोग और कुछ बातें एकसाथ आपके सामने आ सकते हैं। इससे आप हैरान भी हो सकते हैं। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार अच्छे होंगे। साथ काम करने वालों से आप ज्यादा ही बातें करेंगे। आपके मन में जो भी शिकायतें हैं, उन्हें आप खुद तक ही रखें और अपने काम पर ध्यान दें। आज आप अनमने हो सकते हैं। कॉन्फिडेंस की कमी और सुस्ती भी महसूस हो सकती है।
कन्या:
कन्या राशि के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। कई बीते कामों को आज निपटाना आपके लिए जरूरी है। वरना आगे चलकर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी। फैसले करने के लिए भी समय अच्छा है। पैसों के नजरिए से भी दिन बेहतर रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में या किसी से मिलने भी जाना पड़ सकता है। पुरानी तारीखें, लेन-देन और जमा राशि को एक बार देख लें। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। मकान या प्लॉट संबंधी काम पूरे होने में परेशानी महसूस कर सकते हैं।
तुला:
तुला राशि के लोग जो नौकरीपेशा हैं उनके लिए रविवार का दिन भाग्यपूर्ण रहने वाला है। ऑफिस में थोड़ी से मेहनत आपको अच्छा नतीजा दिला सकती है जिससे आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आप हर स्थिति के लिए तैयार रहें। पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर किसी व्यक्ति से बहुत रोचक मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी को अचानक किसी ऐसे निवेश का फायदा मिल सकता है, जिसके बारे में आपको शायद ही कुछ याद हो। कामकाज में बहुत ज्यादा उतावलापन दिखाने या जल्दबाजी करने से उल्टा नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक:
इस राशि के लिए रविवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपने निजी जीवन में कुछ बदलाव ला सकते है जो आगे चलकर आपको कई अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज नए कपड़े, सजना-संवरना और नए शौक पूरे करने का मन बनेगा। किसी रिश्तेदार या दोस्त से अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। जिम्मेदारियों का बोझ भी आप पर ज्यादा हो सकता है। अपने किसी साथी या किसी अनजान व्यक्ति की बहुत मदद करेंगे। किसी ऐसी जगह की यात्रा हो सकती है, जहां आप पहले नहीं गए हों। ऑफिस या बिजनेस में आप कोई खास तरह के काम निपटाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
धनु:
धनु राशि के लिए आज का दिन कामकाज के मतलब से अच्छा रहने वाला है। आपका मन भी काफी सक्रिय रहेगा। जहां तक हो सके, आज आप शांत रहें, समय का आनंद लें। समय पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। लोग अपनी समस्याएं आपके सामने रख सकते हैं और आप उनको निपटाने की कोशिश करेंगे। कर्जा लेना चाहते हैं तो एक दो दिन रुक जाएं। आपके कुछ काम भी अधूरे रह सकते हैं। आपका व्यवहार कई बार नियंत्रण से बाहर हो सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।
मकर:
आज के दिन मकर राशि के लोगों की पुराने समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने का दिन है। आपका बिजनेस में पूरा ध्यान लगा रहेगा। लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें रहेंगी। भाइयों या पड़ोसियों से ज्यादा अपनत्व भी महसूस हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। बिजनेस में भी बदलाव का मन बनेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपकी सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए सावधानी बरतें। गृहस्थ जीवन में गुस्सा बढ़ने से स्थिति बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सामाजिक दायरे में भी खुद को संयमित रखेंगे। धन की बचत कर सकते हैं। खर्चे पर भी नियंत्रण रखें।
मीन:
मीन राशि के रविवार का दिन शुभ होगा। भविष्य की किसी योजना के बारे में अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। प्रेमी से अपने मन की बात भी आप कह सकते हैं। रोमांस के क्षेत्र में आपको सरप्राइज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरी तरह अनुशासित रहें। किसी चीज को लेकर आप थोड़े ज्यादा उत्सुक भी हो सकते हैं। परिवार की तरफ से कोई रोचक खबर आपको मिल सकती है। किसी से मुलाकात या बातचीत करने और किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तो दिन बहुत अच्छा है।