धार्मिक

आज दुर्गाष्टमी पर बन रहा वरीयान योग, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, कामकाज में आएगा सुधार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी व्यक्ति की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है, राशि के आधार पर भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल की जा सकती है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों में लगातार बदलाव होने के कारण व्यक्ति का जीवन, नौकरी, व्यापार सभी प्रभावित होता है, समय के साथ-साथ ग्रहों की चाल के अनुसार ही व्यक्ति को अपने हर क्षेत्र में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं, आपको बता दें कि आज दुर्गा माता की उपासना का शुभ दिन है यानी आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा, आज वरीयान योग बन रहा है इसके साथ ही फाल्गुनी नक्षत्र भी रहने वाला है, दोपहर को सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा, यह शुभ योग कुछ राशियों के लिए काफी बेहतर साबित होने वाले हैं और इसके शुभ प्रभाव से किस्मत का इनको पूरा साथ मिलने वाला है।

ये भी पढ़े:लक्ष्मी कृपा से इन 6 राशियों की आमदनी में होगी बढ़त, कम मेहनत में मिलेगा अधिक फल

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों के जीवन में बहुत सी चीजें सामने आ सकती हैं। आपको आने वाली हर चुनौतियों का सामना करने के लिए पहले से तैयार होना पड़ेगा। कामकाज में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल हो सकते हैं। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आप बाहर के खानपान से दूर रहें। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपके स्वभाव में बदलाव आने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। भविष्य की बनाई गई योजना काफी बेहतर साबित होगी। प्रगति के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ करीबी लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। व्यापार में किया गया बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। घरेलू जीवन की परेशानियों का हल निकल सकता है। आप खुद को साबित करने में सफल रहेंगे। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्ति वाहन प्रयोग में सतर्क रहें अन्यथा चोट लग सकती है। जीवन साथी की सेहत खराब होने की वजह से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप कार्यस्थल में किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर सोच विचार कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामकाज की सभी योजनाएं धैर्य पूर्वक कीजिए। आप किसी भी कार्य में जल्दी बाजी ना करें। अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय मिला जुला रहेगा। आपके कामकाज की सराहना हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। जिसकी वजह से घर परिवार के लोग काफी परेशानी महसूस करेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। अचानक प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। आप अपना प्रेम जीवन हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे। इस राशि वाले लोग अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। जो आने वाले समय में लाभदायक साबित होगा। सगे-संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोगों से अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति अपनी योग्यता और बुद्धिमानी के दम पर अच्छी सफलता हासिल करेंगे। किसी पुराने मित्र के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। घर परिवार का माहौल प्यार भरा रहने वाला है। व्यापार में भागीदारों की सहायता से आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति अपनी मेहनत के दम पर अच्छी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। आप अपने जीवन का जमकर आनंद लेंगे। घर परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप परिवार के लोगों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। आपका कोई अधूरा सपना साकार हो सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में आपको शुभ नतीजे प्राप्त होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोग आत्मविश्वास के साथ अपने सभी कामकाज पूरे कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता बेहतरीन रहने वाली है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होने की संभावना बन रही है। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ सकते हैं। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। कुल मिलाकर आप बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति काफी सोच-विचार में डूबे रहेंगे। जिसकी वजह से मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आपको अपने हर कार्य को स्वयं करने की कोशिश करनी होगी। आप अपना कोई भी कार्य दूसरों के ऊपर ना छोड़े। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। आप बिना सोचे समझे कहीं भी पूंजी निवेश ना करें अन्यथा आपको हानि का सामना करना पड़ेगा। घर परिवार के किसी सदस्य की तबीयत में गिरावट आ सकती है। आप अपने सभी कार्य योजनाएं बनाकर कीजिए। इससे भविष्य में आने वाली समस्याओं से आप बच सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज के प्रति ईमानदार रहेंगे। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आसपास के लोगों की सहायता मिल सकती है। आप तनाव रहित महसूस करेंगे। वाहन सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घरेलू जीवन आनंद दायक रहेगा। जीवन साथी आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। आपके रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य समझदारी पूर्वक करेंगे। करियर में आपको सफलता के नए विकल्प हासिल हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज में काफी उलझे हुए रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति झुकाव अधिक रहेगा। पिता का मार्गदर्शन मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। इसलिए आप सेहत पर ध्यान दीजिए। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आ सकती है। कुछ कामों में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों की कल्पनात्मक शक्ति मजबूत रहेगी जिससे आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिल सकती है। आप कार्यस्थल में तेजी से प्रगति हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। घर परिवार और सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि वाले लोगों के नए संबंध बन सकते हैं। पारिवारिक परेशानियां कम होंगी। भाई बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। आप आपके अंदर सब कुछ हासिल करने की शक्ति बनी रहेगी। आप अपने अंदर की प्रतिभा को ठीक प्रकार से पहचान सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान रहेंगे। आपको बेवजह की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा वरना मानसिक शांति भंग हो सकती है। आप कुछ जरूरी कार्य को लेकर काफी सोच विचार करेंगे। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। घर परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आप पूरा कर सकते हैं। आप अपने बच्चों को सभी सुख-सुविधाएं देने की कोशिश करेंगे। माता-पिता और भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।

ये भी पढ़े:शनिदेव-हनुमानजी एक साथ इन 4 राशियों पर हुए मेहरबान, जबरदस्त धनलाभ के मिल रहे शुभ संकेत

Related Articles

Back to top button