धार्मिक

राशिफल 24 फरवरी: आज 5 राशि वालों की मनोकामनाएं होंगी पूरी, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

आज हम आपको गुरुवार 24 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी काम पहले खत्म करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। परिवार वाले जरूरत पड़ने पर आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिताजी की मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। साझेदारी में अगर आप कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पूजा-पाठ में अधिक व्यतीत होने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की पूरी उम्मीद है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विशेष लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूर्ण करके परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज कोई भी जोखिम ना उठाएं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। विदेश में काम करने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होने वाला है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कम मेहनत में कामकाज में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। बैंक से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलने की योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। भाई बहनों की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में सफलता हासिल करेंगे। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आपको आगे चलकर इसका बेहतरीन फायदा मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आपको लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग अगर किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको शिक्षकों की मदद लेनी पड़ सकती है। काफी लंबे समय से जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे थे, वह अपना प्रयास जारी रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। संतान की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल मिलने वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा चोट और दुर्घटना की आशंका बन रही है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कामकाज में थोड़े प्रयास में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। अगर आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ कर सकते हैं। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन में अपार खुशियां प्राप्त होंगी। पारिवारिक विवाद खत्म होगा। आप अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। कामकाज में अधिक व्यस्त होने की वजह से परिवार के लिए समय निकाल पाना थोड़ा कठिन हो सकता है लेकिन परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button