स्वास्थ्य

आखिर क्यों कोहनी में चोट लगते ही लगता है करंट? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस

इंसानी शरीर बहुत बड़ा होता है लेकिन फिर भी इसके किसी अंग में यदि हल्की सी भी चोट लग जाए तो तुरंत इसका असर पूरे शरीर पर होने लगता है। रोजमर्रा की जिदंगी में कई बार हमारे साथ कुछ चीजें होती है, जिन पर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। जैसे कि कई बार आपके साथ भी यही हुआ होगा कि आपकी कोहनी कहीं टकरा गई हो और फिर अचानक से आपको करंट का झटका महसूस हुआ हो। लेकिन आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

क्यों झटका देती हैं Funny Bones

कंधे से कोहनी के बीच वाली हड्डी को ह्यूमरस (Humerus) कहते हैं। ह्यूमर शब्द से ही इसका नाम फनी बोन्स पड़ा है। वहीं, अन्य रिपोर्ट कहती हैं, इस हड्डी से कुछ भी टकराने पर करंट लगता है पर ऐसा होता नहीं है, यह एक मजाक की तरह होता है, इसलिए इसका नाम फनी बोन रखा गया है। अब समझते हैं कि करंट क्यों लगता है।

यह नर्व कोहनी की हड्डी को देती है सुरक्षा

इस हड्डी से कुछ भी टकरा जाए तो बिजली के जैसा करंट महसूस होता है। इस झटके की मुख्य वजह अल्नर नर्व है जो रीढ़ की हड्डी से निकल कर कंधों से गुजरते हुए सीधा उंगलियों तक जाती है। इस नर्व का काम कोहनी की हड्डी को सुरक्षा प्रदान करना है। जब हमारी कोहनी किसी सख्त चीज से टकराती है तो इसका सीधा असर हमारे अल्नर नर्व पर होता है। इस नर्व पर असर होने से हमारा न्यूरॉन्स इसका सिग्नल ब्रेन तक पहुंचाता है और उसका रिएक्शन होने पर हमें करंट के झटके जैसा महसूस होता है।

कुछ लोगों को झनझनाहट तो कुछ को होती है गुदगुदी

आमतौर पर हमारे शरीर की हड्डियों और नसों को सुरक्षा देने के लिए फैट की परत होती है और फिर त्वचा इसे कवर करती है। जब भी कोहनी किसी सख्त चीज़ से टकराती है तो अल्नर नर्व को झटका लगता है। आसान भाषा में समझें तो इस हिस्से में चोट लगने का मतलब है अल्नर नर्व पर चोट लगना। सीधे नर्व पर पड़ने वाला यह दबाव एक तेज झनझनाहट, गुदगुदी या दर्द के रूप में महसूस होता है।

फनी बोन्स नहीं है जिम्मेदार

रिपोर्ट कहती है, कोहनी में दर्द महसूस होने लिए फनी बोन्स नहीं बल्कि अल्नर नर्व जिम्मेदार होती है। इसलिए कोहनी में झनझनाहट या अजीब सा दर्द महसूस हो तो साफ है कि इसकी वजह फनी बोन्स नहीं, बल्कि वो नर्व है जो इसे सुरक्षा देने का काम करती है। तो अगली बार अगर आपकी कोहनी में ये करंट का झटका लगे तो समझ लीजिएगा कि इसमें फनी बोन्स का कोई कसूर नहीं हैं बल्कि इसके लिए अल्नर नर्व पर लगी चोट ज़िम्मेदार है।

Related Articles

Back to top button