अजब ग़जब

वरमाला से पहले दूल्हे की ऐसी सच्चाई आई सामने, दुल्हन ने वापस लौटा दी बारात, जाने पूरा मामला

शादी हर किसी जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। हर कोई अपनी शादी को खास बनाना चाहता है। दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए हर खास चीजें करते हैं। लेकिन ऐसा अक्सर देखा गया है कि शादी समारोह में कई बार कुछ ऐसी बातें भी सामने आ जाती हैं, जिसकी वजह से बारात वापस लौट जाती है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के इटावा से एक मामला निकल कर सामने आया है, जहां पर एक दुल्हन को दूल्हे की ऐसी सच्चाई पता लगी कि उसने बारात वापस लौटा दी।

वर पक्ष ने बड़ी धूमधाम से संपन्न कराया यह कार्यक्रम

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना का है, जहां पर दूल्हे की सच्चाई पता चलते ही दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी। दरअसल, इटावा जनपद के थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत ध्यानपुरा गांव के महेश ने अपनी बेटी की शादी औरैया जनपद के बिधूना के निवासी अजय कुमार से पक्की की थी।

16 फरवरी 2022 को लग्न उत्सव का कार्यक्रम पूरा हुआ। यह कार्यक्रम वधु पक्ष ने बड़ी ही धूमधाम के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया। वहीं 22 फरवरी 2022 को ऊसराहार क्षेत्र में एक निजी गेस्ट हाउस में बिधूना से बारात आई थी। दूल्हे राजा अजय कुमार अपनी दुल्हन को लेने के लिए बड़े ही धूमधाम के साथ पहुंचे। अजय कुमार घोड़ी पर सवार होकर द्वारचार कार्यक्रम के लिए दरवाजे पर पहुंच गए।

दुल्हन की सहेलियों को हुआ शक तो दुल्हन को दी जानकारी

जब अजय कुमार घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए पहुंचे तो इस दौरान दुल्हन वालों ने बैंड बाजा बारात के साथ उनका धूमधाम से स्वागत किया और शादी की सभी रस्मों को निभाया जा रहा था। जब वरमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ तो दुल्हन स्टेज पर पहुंची। लेकिन दुल्हन की सहेलियों और महिलाओं को दूल्हे को देखने के बाद कुछ संदेह हुआ।

दुल्हन की सहेलियों और महिलाएं दूल्हे को लेकर सभी आपस में बातचीत करने लगीं। दूल्हे के बारे में यह सच्चाई सामने आई कि उसने अपने चेहरे पर सर्जरी करवाई हुई है। इतना ही नहीं बल्कि दूल्हे के सिर पर बाल नहीं है, उसने अपने सिर पर विग लगाया हुआ था यानी कि दूल्हा गंजा था।

दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

जब दुल्हन की सहेलियों ने इस बारे में दुल्हन को जानकारी दी तो इस सच्चाई को जानने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जब शादी नहीं हुई तो इसको लेकर लड़की वालों और लड़के वालों के बीच वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसके बाद अपने पिता के साथ तुरंत ही लड़की वापस घर लौट आई लेकिन विवाद यहीं पर खत्म नहीं हुआ।

दूल्हे वाले थाना ऊसराहार पहुंच गए जहां पर पुलिस ने इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में बिना कानूनी कार्यवाही के वापस अपने अपने घर को लौट गए। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस चली गई।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम का ऐसा बताना है कि लड़की वालों और लड़कों वालों की तरफ से कुछ लोग आए थे, यह आपसे विवाद था लेकिन कार्यवाही नहीं की और आपस में ही समझौते की बात कहकर वह वापस चले गए।

Related Articles

Back to top button