बॉलीवुडमनोरंजन

‘गो फर्स्ट’ की एयर होस्टेस पर फूटा चित्रांगदा सिंह का गुस्सा, बोलीं- रिंकू,जैमी को तमीज सिखाइए

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फ्लाइट सर्विस ‘गो फर्स्ट’ की खिंचाई करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में चित्रांगदा सिंह ने गो फर्स्ट एयरलाइंस में हुई असुविधा के बाद एयरलाइंस को नसीहत दी है कि वह अपनी एयर हॉस्टेस को तमीज सिखाएं।

जैमी, क्रिस्टोफर और मिनल को तमीज सिखाइये

चित्रांगदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया हैं। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि, ‘मुंबई से दिल्ली के लिए फ्लाइट 391 गो एयर में अब तक की सबसे खराब एयरहोस्टेस हैं। इनमें रिंकू सिंह, जैमी, क्रिस्टोफर और मिनल सभी को तमीज सिखाइएं। सभी बहुत ज्यादा बदतमीज है। इन सभी का व्यवहार बहुत बुरा है।

मैंने कभी इतना हाई हैंडेड और एरोगेंट एटीट्यूड नहीं देखा है! सबसे बेहद निराश हूं। एयरइंडिया के मेरे सबसे खराब एक्सपीरिएंस की याद दिला दी। ये हादसा मेरे साथ नहीं हुआ है लेकिन जो व्यक्ति मेरे बगल में बैठा था, उसके साथ हुआ। उसके साथ बहुत ही दुर्व्यवहार किया जा रहा था जबकि वो बहुत ही अच्छी भाषा में बात कर रहा था। कर्मचारियों को इतना घमंड अच्छा नहीं लगता।’

फ्लाइट कंपनी ने जांच का अश्वासन

सोशल मीडिया पर चित्रांगदा सिंह का पोस्ट वायरल होने के बाद फ्लाइट कंपनी ने जांच का अश्वासन दिया है। जब Go First के स्पोक्सपर्स ने बात हुई तो उन्होंने बताया, ‘इस मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी सामने आता है उसके आधार पर फैसला लिया जाएगा। लेकिन ऐसे मुद्दों पर हमारी ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। इतना ही नहीं अभिनेत्री को फ्लाइट कंपनी की तरफ से कॉल भी किया गया है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mr. Babbar (@aaryababbar222)

आर्य बब्बर ने भी की थी गो फर्स्ट फ्लाइट की शिकायत

बता दें कि चित्रांगदा सिंह के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, कुछ दिन पहले ही आर्य बब्बर ने भी ऐसा ही वीडियो गो फर्स्ट फ्लाइट में यात्रा करने के दौरान बनाया और इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

वीडियो में आर्य और फ्लाइट के पायलट के साथ कॉकपिट में जमकर बहस हो रही है। आर्य ने बताया था कि पायलट इतने सेंसिटिव थे कि मेरे अपने दोस्त से मजाक करने पर आपत्ति थी। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था ‘सेंसेटिव पायलट। गो एयर लोगों के हंसने पर जुर्माना लगाती है।

चित्रांगदा का वर्क फ्रंट

बात करें अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की तो चित्रांगदा सिंह ने सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशें से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अलावा उन्होंने ये साली जिंदगी और देसी बॉयज जैसी फिल्मों में काम किया है। वह हाल ही में बॉब बिश्वास में नजर आई है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button