बॉलीवुड

सलमान की बीवी है न बच्चे, तो कौन होगा 2300 करोड़ की संपत्ति का मालिक? दबंग खान ने दिया जवाब

“सलमान खान” यह एक ऐसा नाम है, जिसके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। सलमान खान बॉलीवुड के सबसे सफल और अमीर अभिनेताओं के लिस्ट में शुमार हैं। सलमान खान ने अपना करियर “बीवी हो तो ऐसी” फिल्म से शुरू की थी। यह फिल्म 1988 में आई थी परंतु इस फिल्म में सलमान सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म “मैंने प्यार किया (1989)” से सलमान खान ने बतौर लीड एक्टर अपना करियर शुरू किया था, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सलमान खान साल भर में कई फिल्मों में काम करते हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहद अच्छा प्रदर्शन करती हैं। सलमान खान आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। कथित तौर पर सलमान खान ने 2016 में “सुल्तान” फिल्म के लिए 100 करोड़ से अधिक फीस लेने वाले पहले भारतीय स्टार थे। इसके बाद उन्होंने 2017 में आई फिल्म “टाइगर जिंदा है” के लिए 130 करोड़ रुपए की भारी फीस ली थी।

2300 करोड़ की संपत्ति के अकेले मालिक हैं सलमान खान

सलमान खान कई सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया है। मौजूदा समय में सलमान खान की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है और यह हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपए की फीस वसूलते हैं।

आज सलमान खान 2300 करोड़ रुपए की संपत्ति के अकेले मालिक हैं। लेकिन क्या आप लोगों ने कभी ऐसा सोचा है कि 56 साल के सलमान ने अभी तक शादी नहीं की। ऐसी स्थिति में आगे चलकर सलमान खान की करोड़ों की संपत्ति का वारिस कौन होगा?

सलमान खान वैसे तो शादी करने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं और अभी तक वह अकेले ही हैं, तो फिर इनकी संपत्ति का मालिक भविष्य में जाकर कौन होगा? तो आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब खुद सलमान खान ने खुद दिया था।

गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं सलमान

सलमान खान पिछले कई सालों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। अभिनेता फ्लैट के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। वहीं उनके माता-पिता अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहते हैं। उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जाती है।

करोड़ों का फार्महाउस

सलमान खान के पास करीब 80 करोड़ की कीमत का फार्महाउस भी है. यह फार्म हाउस पनवेल में है। इसे अर्पिता फार्म भी कहा जाता है। सलमान खान का यह फार्महाउस मैक्सिमम सिटी के सिर्फ 1 घंटे की दूरी पर बना हुआ है। जब कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन लगा था, तो इस समय के दौरान सलमान खान अपने परिवार और करीबी मित्रों के साथ पनवेल वाले फार्महाउस में ही क्वालिटी टाइम व्यतीत करते हुए देखे गए थे। यहां एक भव्य पूल, एक जिम और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है।

सलमान खान ने 51वें जन्मदिन पर खरीदा था घर

खबरों के अनुसार, सलमान खान ने अपने 51वें जन्मदिन पर अपने लिए विशाल समुद्र तट का घर खरीदा था, जिसमें एक जिम, एक स्विमिंग पूल और एक मूवी थिएटर भी है। उन्होंने अपनी यह भव्य संपत्ति मुंबई के धारावी के एक गांव गोराई में खरीदी थी।

विदेशों में भी फैली है सलमान खान की प्रॉपर्टी

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि सलमान खान दुबई के बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में स्थित एक शानदार अपार्टमेंट के मालिक हैं। दबंग खान को अक्सर इस खूबसूरत शहर में घूमते हुए देखा जा चुका है।

30 करोड़ का ट्रिपलएक्स फ्लैट भी है सलमान के पास

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पास 30 करोड़ रुपए की कीमत का ट्रिपलएक्स फ्लैट भी है। यह फ्लैट मुंबई के स्टार-स्टडेड बांद्रा में स्थित है। इस 4 BHK फ्लैट के सबसे ऊपरी मंजिल पर स्विमिंग पूल, बीच की मंजिल में पार्टी हॉल और पूल टेबल और सबसे निचली मंजिल पर रहने का स्थान है।

जानिए कौन होगा 2300 करोड़ संपत्ति का वारिस?

सलमान खान के फैंस के मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि एक्टर के बाद उनकी यह करोड़ों रुपए की संपत्ति किसे मिलेगी? इसका असली वारिस कौन होगा? तो आपको बता दें कि खुद भाईजान ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया था कि उनकी 2300 करोड़ रुपए की संपत्ति किसे मिलेगी?

सलमान खान ने अपनी संपत्ति को लेकर कहा था कि “मैं शादी करूं या नहीं करूं, मेरे जाने के बाद मेरी संपत्ति पर ट्रस्ट का हक होगा। यदि शादी करता हूं, तो आधी संपत्ति ट्रस्ट को दान दे दी जाएगी। यदि शादी नहीं करता हूं, तो मेरी पूरी संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी।”

Related Articles

Back to top button