बॉलीवुड

अपनी बेटी पूजा भट्ट से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट, बेटी को 16 साल में ही लगी शराब पीने की लत

फिल्म डायरेक्टर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट आज 50 साल की हो गई हैं। 24 फरवरी, 1972 को मुंबई में जन्मी पूजा अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही विवादों में रही हैं। कभी अपने अफेयर्स को लेकर तो कभी मैगजीन फोटोशूट को लेकर पूजा का विवादों से गहरा नाता रहा है।

एक बार तो अपने पिता महेश भट्ट के चलते भी उनका नाम विवादों में छाया हुआ था। दरअसल एक मैगजीन के कवर पर दोनों की बोल्ड तस्वीर छपी थी। इस तस्वीर में पूजा भट्ट अपने पिता को लिप किस करती हुई नजर आई थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद खूब बवाल हुआ था। लोगों ने ना सिर्फ महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी दे डाली थी बल्कि यह भी कहा उनकी वजह से समाज को गलत मैसेज जा रहा है।

pooja bhatt

इस फोटो के छपते ही पूरे देश में हड़कंप मच गया। यही नहीं एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने ये भी कहा था की पूजा भट्ट की सुंदरता देख वो उनसे शादी करना चाहते है। कहा जाता है कि जब महेश भट्ट के इस बयान के बाद हड़कंप मच गया तो वह डिप्रेशन में चले गए थे। यहां तक कि उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। इसके बाद उन्होंने सभी से माफी मांगी थी। तब जाकर कही मामला शांत हुआ था।

17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली महेश भट्ट की इस बेटी को 16 साल में ही शराब पीने की लत लग गई थी। फिर काफी समय बाद पूजा ने शराब छोड़ने का फैसला किया। दरअसल, पिता महेश भट्ट की एक बात से पूजा को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने कहा था- ‘अगर तुम मुझसे प्यार करती हो तो खुद से भी प्यार करो, क्योंकि मैं खुद को तुम्हारे अंदर जीता हूं। बस, उनकी इसी बात ने पूजा को हेल्दी लाइफ जीने के लिए मोटिवेट किया।’ बस फिर क्या था साल 2016 में पूजा ने शराब को छोड़ने की कसम खा ली।

पूजा की लव लाइफ की बात करें तो पूजा अभिनेता रणवीर शौरी के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों कई साल तक लिव-इन में रहें पर बाद में दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए। जिसके कारण दोनों अलग हो गए। वहीं पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी। दोनों की शादी 11 साल तक ही चल सकी। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था।

pooja bhatt

पूजा ने अपने फिल्मी करियर में ‘सड़क’, ‘जानम’, ‘गुनहगार’, ‘हम दोनों’ , ‘अंगरक्षक’, ‘चाहत’, ‘तमन्ना’, ‘बॉर्डर’, ‘जख़्म’ जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी दफा उन्हें सड़क के सीक्वल सड़क 2 में देखा गया था। उन्होंने जॉन अब्राहम और उदिता गोस्वामी स्टारर ‘पाप’ से अपना बतौर डायरेक्टर डेब्यू भी किया था। इसके अलावा पूजा वेबसीरीज ‘बॉम्बे बेगम’ में नज़र आई थीं।

Related Articles

Back to top button