बॉलीवुडमनोरंजन

पापा की दूसरी शादी में सज-धजकर पहुंची फरहान की बेटियां, लुक के मामले में सौतेली मां को दी टक्कर

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने हाल ही में एक्ट्रेस और मॉडल शिबानी दांडेकर से दूसरी शादी करने जा रहे हैं। इस स्टार कपल ने बीते दिन धूम-धड़ाके से शादी की। इनकी शादी की तस्वीरें दिन भर सोशल मीडिया पर छाई रही। मगर हमारी नजर इस तस्वीर पर टिक गई। जिसमें फिल्म स्टार अपनी दोनों बेटियों शाकिया और अकिरा के साथ पोज देते दिखे।


बता दें शाकिया और अकिरा फरहान अख्तर और अधुना भभानी की बेटियां है। फरहान और अधुना ने शादी के 16 साल बाद एक दूसरे को तलाक दिया था। हालांकि, फिर भी शाकिया और अकिरा अपने पिता फरहान अख्तर की दूसरी शादी में सज-संवरकर पहुंची और खूब एन्जॉय भी किया।

फरहान अख्तर की दोनों बेटियां शाक्या और अकीरा भी इस वेडिंग का शुरुआत से हिस्सा रहीं। सच कहें तो दोनों के देसी स्टाइल ने लाइमलाइट लूट ली। फरहान अख्तर की बड़ी बेटी शाक्या ने स्काई ब्लू कलर का लहंगा पहना था। इसपर फाइन फ्लोरल एम्ब्रॉइड्री हो रखी थी, जिसे पिंक, रेड और हल्के गोल्ड कलर से किया गया था।

चोली पर भी कुछ यही पैटर्न बना नजर आया। लहंगे पर मोटा और चोड़ा बॉर्डर था, जिसपर हैवी काम हुआ था। इसके साथ शाक्या ने शियर दुपट्टा कैरी किया था। 21 साल की शाक्या ने डेंटी नेकपीस पहना था। मेकअप ऑनप्वॉइंट हुआ था। लहंगे के मैचिंग का मस्कारा, ब्लश और डार्क पिंक लिपस्टिक लगाई थी।

वहीं, फरहान अख्तर की छोटी बेटी अकीरा का भी देसी अंदाज देखते ही बना। 15 साल की अकीरा ने मिंट ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। लहंगे पर एम्ब्रॉयड्री हुई थी जो धागे और सीक्वंस से की गई थी। चोली और लहंगा एक जैसा नजर आ रहा था। दुपट्टे पर भी थोड़ी एम्ब्रॉयड्री हुई नजर आई। अकीरा ने हल्की जूलरी कैरी की थी। पर्ल मांग टीका इनका लुक को कम्प्लीट कर रहा था। हल्का मेकअप भी किया हुआ था।

फरहान की दोनों ही बेटियों के बाल कलर्ड थे, जो ट्रडिशनल लुक में ग्लैमर ऐंड कूलनेस का तड़का लगाते दिखे। पापा की शादी दोनों बेटियों ने कितने मजे किये हैं, इसकी झलक एक-एक तस्वीर में दिखाई दी। रिपोर्ट्स की माने तो फरहान ने बहुत पहले ही शिबानी को शाक्य और अकीरा से मिलवा दिया था। समय के साथ शिबानी अकीरा और शाक्य की अच्छी दोस्त बन गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)


कई साल डेट करने के बाद फरहान ने 19 फरवरी को खंडाला वाले फार्महाउस में शिबानी दांडेकर के साथ रिंग एक्सचेंज से शादी रचाई। शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी शादी में शामिल हुए और डांस करके महफिल लूट ली। इस कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर फरहान और शिबानी की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button