धार्मिक

राशिफल 25 फरवरी: आज 3 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, परिवार की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको शुक्रवार 25 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने की योजना बन सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही प्रमोशन मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। धन कमाने के जरिए हाथ लग सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आप बेचैनी महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। भविष्य के लिए आप नई योजनाएं बनाएंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा बिगड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कार्य क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार की परेशानियां खत्म होंगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से रिश्ते में चल रही कड़वाहट दूर हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी जरुरी योजना में सफलता हासिल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतना आवश्यक है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बिजनेस में ध्यान देना होगा। आप किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर भरोसा मत कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नए और रोचक अनुभव भी आपको मिल सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। आप अपने सोचे हुए कामों को सही समय पर पूर्ण कर सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद उत्तम साबित होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। अभी निवेश करना ठीक नहीं है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। किसी नए कार्य की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। जल्दीबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button