धार्मिक

परिघ योग और रवि योग पर इन 5 राशियों को मिला महादेव का आशीर्वाद, सभी कामों में मिलेगी तरक्की

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल मनुष्य के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव डालती है, समय के साथ-साथ ग्रह नक्षत्रों में होने वाले बदलाव की वजह से ही व्यक्ति के जीवन, नौकरी, व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं, आपको अपने जीवन में ग्रह नक्षत्रों से कैसे फल मिलेंगे, यह आपकी राशि में इनकी स्थिति पर निर्भर करता है, इनकी स्थिति के अनुसार ही शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज परिघ योग रहेगा, इसके साथ ही सभी कार्य बनाने वाला रवि योग भी रहने वाला है, इस शुभ योग पर कुछ राशियों के ऊपर महादेव का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है और इन राशियों के लोगों को अपने कामकाज में लगातार तरक्की हासिल होगी।

ये भी पढ़े:शनिदेव-हनुमानजी एक साथ इन 4 राशियों पर हुए मेहरबान, जबरदस्त धनलाभ के मिल रहे शुभ संकेत

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों को शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी में किया गया कार्य आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने घर परिवार की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपके द्वारा लिए गए फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने वाले हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। आपको सफलता का सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है। जीवन साथी के साथ रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। आप अपने सभी कार्य ठीक ढंग से पूरा करेंगे। प्रेम जीवन में आपको ढेरों खुशियां मिलने वाली है। सामाजिक स्तर पर मान सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोग अपने पिछले कई दिनों से रुके हुए कामकाज को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप अपने उद्देश्य को बहुत ही जल्द हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आपके निजी जीवन में सुधार आने की संभावना बन रही है। आपको कार्यस्थल में थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अधिक लाभ के चक्कर में कहीं भी पूंजी निवेश ना करें। व्यर्थ के कामों से आपको दूर रहना होगा। कुछ कार्यों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले व्यक्तियों का मन कामकाज पर पूरा रहने वाला है। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ प्यार भरा पल व्यतीत करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने दिल की बात किसी करीबी से शेयर कर सकते हैं। कामकाज की योजनाएं बेहतरीन रहने वाली है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको कामयाबी की सीढ़ियां पर ले जाएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले व्यक्ति कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। महादेव के आशीर्वाद से आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घर परिवार के सदस्यों के साथ आप मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने के योग बन रहे हैं। आपके संबंधों में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। किसी पुरानी शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यस्थल की सभी चुनौतियों को आप समझदारी पूर्वक समाधान करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले व्यक्ति महादेव के आशीर्वाद से अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त करने वाले हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार आने की संभावना बन रही है। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आपका वेतन बढ़ सकता है। आप अपने लक्ष्य हासिल करेंगे। पूजा पाठ के कार्यों में भाग ले सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन साथी का हर कदम पर सहयोग मिलने वाला है। मन की शांति बनी रहेगी। व्यापार में आपको लाभदायक समझौता मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति बहुत चीजों के मोह में फंस सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची हो सकती है। आप किसी के बहकावे में ना आए। कार्यस्थल में आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। जिसका आगे आने वाले समय में अच्छा नतीजा मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कीमती उपहार मिल सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वाहन के प्रयोग में आप सावधान रहें। इस राशि वाले लोगों को अपने कामकाज के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर परिवार के आर्थिक हालात सामान्य रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्ति कार्यस्थल की बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कर सकते हैं। जो आपके लिए काफी काम आने वाली है। प्रभावशाली लोगों के साथ उठना बैठना होगा। आप अपने कामकाज को नए तरीके से आरंभ कर सकते हैं। जिसका आपको बेहतर लाभ मिलेगा। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने सभी कार्यों में काफी धैर्य से काम लेने वाले हैं। जिसकी वजह से आपके हर कामकाज बेहतर तरीके से पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोग कोई सकारात्मक कदम उठाने की कोशिश करेंगे जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। घर परिवार की परेशानियां कम होंगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। अचानक जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। महादेव के आशीर्वाद से आपको अपनी योजना में अच्छा फल मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले व्यक्ति थोड़ा संभल कर रहे। किसी खास मित्र से मतभेद होने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन हताश रहेगा। आपको अपनी इच्छाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आप व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े। आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आप मिलने वाले हर व्यक्ति से अच्छा व्यवहार कीजिए। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने का सोच विचार करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति कोई भी काम जल्दी बाजी में ना करें। कुछ कार्य की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। जरूरी कार्यों में घर परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपने कामकाज की बारीकियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन के प्रयोग में आप सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। आप अधिक तनाव लेने से बचें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिला जुला फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस शुभ योग पर कुछ राशियों के ऊपर महादेव का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है और इन राशियों के लोगों को अपने कामकाज में लगातार तरक्की हासिल होगी।

कुंभ राशि वाले व्यक्ति छोटी-छोटी परेशानियों को लेकर काफी गंभीर हो सकते हैं जिसके कारण आपकी मानसिक शांति नष्ट होगी। आप अपनी समस्याओं को समझदारी पूर्वक समाधान करने की कोशिश कीजिए। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली साबित रहेंगे। आप प्रेम से भरे हुए रिश्तो को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। अचानक आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के अवसर हासिल होंगे। इसलिए आप इन मौकों का पूरा फायदा उठायें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपने घर के कामकाज में थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर काबू रखना होगा। आप लोगों की भावनाओं को समझ कर अपनी बोलचाल में बदलाव करेंगे जो लोगों को काफी पसंद आएगा। कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नए बिजनेस की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़े:आज खास नक्षत्र संयोग के साथ बन रहे दो शुभयोग, इन राशियों को मिलेगा शुभफल, मुरादें होगी पूरी

Related Articles

Back to top button