धार्मिक

राशिफल 26 फरवरी: शनिदेव की कृपा से 6 राशि वालों के हर काम होंगे आसान, किस्मत लेगी नया मोड़

आज हम आपको शनिवार 26 फरवरी का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 फरवरी 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपनी समझदारी से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे मन हर्षित होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में जरूरी कामों को आप पहले पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। किसी भी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में निराशाजनक स्थिति नजर आ रही है, आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान निकल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको व्यापार में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूर्ण कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें आसानी से सफलता मिलने के योग हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता लगी रहेगी इसलिए आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अटकी हुई रकम वापस मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप किसी बात को लेकर अति उत्साहित नजर आ रहे हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करने वाले हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। महत्वपूर्ण कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। विरोधी पक्ष शांत रहेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज पैसे और करियर के क्षेत्र में अच्छी खबर मिलने की पूरी संभावना है। कारोबार से जुड़े हुए लोग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार की स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। काम के सिलसिले में पास की यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान निकल सकता है। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। खास लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं, उनको अच्छा धन लाभ मिलने की उम्मीद है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने जरूरी कार्य समय पर पूरे करने होंगे। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी कुछ काम अधूरे रह सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का समय ठीक नहीं है। आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे। लव लाइफ सामान्य रहेगी। अनजाने लोगों के ऊपर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कामकाज में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी संबंधित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने के प्रबल योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके भाग्य में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित फल की प्राप्ति होगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से सुखद समाचार मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आपके जीवन में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। इस परिवर्तन का सकारात्मक परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है।

Related Articles

Back to top button