धार्मिक

इन 5 राशियों की कुंडली में बना राजयोग, खुलेंगे किस्मत के ताले, नौकरी-व्यवसाय में मिलेगी तरक्की

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में आने वाले अच्छे दिनों को राजयोग से जोड़कर देखा जाता है, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राजयोग बनता है तो इसकी वजह से व्यक्ति को सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलती है, राजयोग का मतलब होता है कि व्यक्ति अपना जीवन राजा की तरह व्यतीत करेगा, ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कुछ राशियों की कुंडली में राजयोग शुरू हो रहा है, जिसकी वजह से इन लोगों को अपनी नौकरी और व्यवसाय में लगातार तरक्की हासिल होगी और इनका भाग्य खुलने जा रहा है, कामयाबी इनके दरवाजे पर दस्तक देने वाली है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों को किसी भी प्रकार के तनाव से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में आप थोड़ा सतर्क रहें। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। अचानक निजी जीवन में परेशानियां बढ़ने की वजह से आप काफी विचलित होंगे। कई कामों में आपको सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आपको अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना होगा। प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा। इस राशि के लोग किसी से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपका व्यवसाय ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी से भी पैसा उधार लेने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्ति धन का संचय करने में सफल रहेंगे। अचानक कार्य क्षेत्र से जुड़ी हुई परेशानियों को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं परंतु अगर आप बुद्धिमानी का इस्तेमाल करेंगे तो आप अपनी सभी परेशानियों का समाधान निकाल सकते हैं। करीबी लोगों के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का समय सामान्य रहेगा। खानपान की आदतों पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के मन की शांति भंग हो सकती है। कुछ लोग आपको मार्ग से भटकाने का प्रयास करेंगे। इसलिए आपको ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। संपत्ति से संबंधित वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। घर परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों को अनजान व्यक्तियों की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपने किसी पुराने मित्र से भेंट कर सकते हैं जिससे मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। आप परिवार के साथ घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं। संतान से संबंधित कुछ चिंताएं बढ़ सकती है। आपको अपने भाग्य से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों द्वारा की गई कोशिश काफी हद तक सफल होगी। कार्यस्थल में आप खूब मेहनत करेंगे। बड़े अधिकारी आपसे खुश रहने वाले हैं। आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में खास परिणाम मिल सकता है। प्रेम संबंधित मामलों में तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको अचानक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है इसलिए आप इस पर ध्यान दीजिए। आप अपने घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चल सकती है। बिजनेस में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले व्यक्ति घरेलू खर्चों की वजह से काफी परेशान रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाले हैं। परिवार के लोगों का सहयोग कठिन समय में मिलेगा। आप अपनी गुप्त योजनाओं को किसी के सामने उजागर ना करें। आपको अपनी मेहनत से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला लाभ मिलेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको संयम से काम लेने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्तियों की कुंडली में बने रहे राजयोग की वजह से आपके भाग्य में बहुत बड़ा परिवर्तन आ सकता है। जीवन साथी से आपको हर प्रकार से मदद मिलेगी। आप हर क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक कार्यों से आपको निमंत्रण मिलने के योग बन रहे हैं। आप सामाजिक हित के लिए कार्य करेंगे जिसके लिए आपकी प्रशंसा हो सकती है। सम्मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोग किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिसमें आपको भारी लाभ मिलेगा। आपकी कुंडली में बन रहे राज योग की वजह से व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। यदि शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको अपने धन का दोगुना लाभ मिलने वाला है। जमीन में आप निवेश करने की योजना बना सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। भवन निर्माण की योजना पूरी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के व्यक्तियों की कुंडली में बन रहे राजयोग की वजह से आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी योजनाएं पूरी होगी। जीवन साथी के साथ आप यादगार पल व्यतीत करेंगे। अचानक आपको कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। निजी जीवन की परेशानियां और कामकाज की बाधाएं समाप्त होगी। आपको हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के व्यक्तियों को राजयोग का अच्छा फायदा मिलेगा। बुद्धि कौशल से आप अपना रुका हुआ कार्य पूरा कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। आप शुभ कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। मनोरंजन की गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार सफलता हासिल करेंगे। परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने वाला है। घरेलू सुख साधन बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन की दुख-तकलीफ समाप्त होगी। राजयोग की वजह से आप कामयाबी के रास्ते पर आगे बढ़ते चले जाएंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी बेहतरीन प्रतिभा का परिचय देंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक आपको शुभ सूचना मिल सकती है जिससे आपका मन आनंदित होगा। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले व्यक्ति अपने कामकाज से काफी हद तक संतुष्ट रहेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। सुख सुविधाओं के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क बेहतर साबित होंगे। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आपको अपनी योजनाओं का तत्काल परिणाम नहीं मिल पाएगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़े:आज दुर्गाष्टमी पर बन रहा वरीयान योग, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, कामकाज में आएगा सुधार

Related Articles

Back to top button