बॉलीवुड

मोटी होने के बावजूद बॉलीवुड में सबसे हॉट हैं ये 10 अभिनेत्रियां, देखें इनका प्लस साइज़ फिगर

बॉलीवुड में स्लिम फिगर वाली अभिनेत्रियों की बहुत डिमांड रहती है। इसे एक तरह से सुंदरता का पैमाना बना रखा है। लेकिन मोटी या प्लस साइज़ फिगर वाली लड़कियां भी हॉट दिख सकती हैं। इसका जीता जागता उदाहरण बॉलीवुड की ये 10 अभिनेत्रियां हैं।

विद्या बालन

विद्या बालन का उनके फैट फिगर को लेकर कई बार मजाक बन चुका है। उन्हें अपना वजन कम करने की सलाह भी दी गई। लेकिन विद्या को अपने मोटापे से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने खुद को जैसी हैं उसी रूप में स्वीकार कर लिया। मोटी होने के बावजूद वे बहुत खूबसूरत हैं और उनकी फिल्में भी हिट होती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

‘दबंग’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा को भी अपने मोटापे की वजह से कई बार ट्रोल होना पड़ा है। हालांकि वे अपने फिगर को बड़े खूबसूरत अंदाज में कैरी करती हैं।

हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी बाकी हीरोइनों की तरह स्लिम ट्रिम नहीं हैं। उनकी बॉडी कर्वी है। हालांकि इस कर्वी फिगर के साथ भी वे कमाल की दिखती हैं। इसकी एक वजह उनका शानदार आत्मविश्वास भी है।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी जब इंडस्ट्री में आई थी तब से लेकर अब तक एक ही साइज़ में दिखाई दी हैं। वे जीरो फिगर में यकीन नहीं रखती हैं, उन्हें देख एक आम फिगर वाली सुंदर महिला की याद आती है।

सनी लियोनी

सनी लियोनी कितनी अधिक बोल्ड है ये बताने की जरूरत नहीं है। दुनियाभर में लोग उनकी कर्वी बॉडी के दीवाने हैं।

ऋचा चड्ढा

ऋचा का शरीर भी देखने में हेवी और मर्दाना टाइप का लगता है, लेकिन इसके बावजूद वे खुद को इस तरह प्रेजेंट करती हैं कि ऑनस्क्रीन बहुत सुंदर दिखती हैं।

जरीन खान

जरीन खान को देखते ही लगता है कि वे एक खाते पीते खानदान की लड़की है। वे अपने प्लस साइज़ फिगर को बड़ी खूबसूरती से प्रेजेंट करती हैं।

भूमि पेडनेकर

भूमि ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘दम लगा के हईसा’ में एक मोटी महिला का ही किरदार निभाया था। इसमें वे बहुत क्यूट लगी थी। बाद में उन्होंने अपना वजन घटा लिया।

तनुश्री दत्ता

तनुश्री जब इंडस्ट्री में आई थी बहुत स्लिम ट्रिम हुआ करती थी, लेकिन इन दिनों वे मोटी हो गई हैं।

लारा दत्ता

शादी के पहले लारा दत्ता स्लिम हुआ करती थी, लेकिन शादी के बाद वह मोटी हो गई हैं। हालांकि अभी भी उनकी हॉटनेस कमाल की हैं।

वैसे आपको क्या लगता है सुंदर दिखने के लिए स्लिम फिगर होना जरूरी है क्या?

Related Articles

Back to top button