सबसे खूबसूरत लड़कियों वाला देश कहलाता है यूक्रेन, बिंदास पहनावे समेत ये चीजें बनाती है खास
इन दिनों यूक्रेन, रूस के बीच चल रहे तनाव और संभावित युद्ध को लेकर चर्चा में है। यही वजह है कि ये दोनों ही देश दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि किसी भी वक्त इन दोनों देशों के बीच जंग छिड़ सकती है। रोजाना युद्ध से जुड़ी कई तरह की खबरें आप सुनते या देखते होंगे, लेकिन आज हम आपको विवादों को छोड़कर कुछ अलग जानकारी देने जा रहे है।
दरअसल आज हम आपको यूक्रेन की कुछ बेहद दिलचस्प बातें बताने जा रहे है। इन चीजों की वजह से यूक्रेन दुनिया के कई देशों में से एक देश है जो बेहद खास है, आइए आज जानते है इससे जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें…
दूसरा सबसे बड़ा देश
बता दें कि क्षेत्रफल के लिहाज से यूक्रेन यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यूक्रेन की सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिण पश्चिम में रोमानिया व माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है।
सबसे बड़ी संख्या में खेती
सोवियत संघ से 1990 में यूक्रेन अलग हुआ था। इसके साथ ही यूक्रेन की एक अलग देश के रूप में पहचान बनी। इस देश में बड़ी संख्या में लोग खेती करते हैं। यही कमाई का सबसे बड़ा जरिया भी है। खेती के मामले में यूक्रेन दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। यहां ग्रामीण इलाके में करीब 30 फीसदी जनसंख्या रहती है।
खूबसूरती के लिए मशहूर
यूक्रेन की महिलाएं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हैं। खासतौर पर एक ट्रेवल वेबसाइट के अनुसर राजधानी कीव की महिलाएं पूरे यूक्रेन में सबसे सुंदर कही जाती हैं। यानि सबसे दुनिया में सबसे खूबसूरत बालायें यहीं रहती हैं।
7 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स
यक्रेन दुनिया के प्राचीनतम देशों में से एक है इसलिए यहां 7 वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं। इनमें कीव की 11वीं सदी के सेंट सोफिया कैथेड्रल, चेरसोनेसुस के प्राचीन शहर और कार्पेथियन के प्राचीन समुद्र तट के जंगल शामिल हैं। कीव पर्यटन के लिहाज से दुनिया भर के सैलानियों की पसंदीदा जगह है। यहां के रंग हर मामले में सबसे अलग और सुंदर हैं।
यहां ईसाइयों की आबादी सबसे अधिक
शायद इस बारे में आपको जानकारी न हों लेकिन आज हम आपको बता रहे है, दरअसल यूक्रेन में सबसे अधिक संख्या ईसाइयों की है। यहां ईसाई बहुसंख्यक हैं, उनकी आबादी ज्यादा है। आबादी की बात करें तो यहां ईसाइयों के बाद मुस्लिम आबादी दूसरे स्थान पर आती है। इतना ही नहीं बल्कि यूक्रेन हवाई जहाज बनाने के लिए भी मशहूर है।
संगीत के दीवाने
यूक्रेन के लोग संगीत प्रेमी होते हैं। सबसे लंबा संगीत वाद्ययंत्र यहीं बनता है। यह एक पाइप का टुकड़ा होता है, जिसे ट्रेम्बिटा कहते हैं। यहां आईये तो किसी भी संगीत की महफिल में जरूर शिरकत कीजिए ताकि तरोताजा हो जायें।
यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी आर्मी
यहां के लोग देश की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। यही कारण है कि रूस के बाद यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी आर्मी यूक्रेन की ही है। यहां की सेना दुनिया के सबसे व्यवस्थित और अनुशासित सेनाओं में से एक है।
सबसे बड़ा हवाई जहाज भी यूक्रेन में
यूक्रेन हवाई जहज बनाने के लिए भी प्रसिद्ध है। दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज भी इसी देश में बना है। इस देश की राजधानी कीव है।
रंग-बिरंगी पोशाक
यूक्रेन के कीव में लोग दुनिया में सबसे खूबसूरत तो हैं ही इनके पहनावे का भी क्या कहना। कीव के लोग रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा पहनना पसंद करते हैं। यहां की राष्ट्रीय पोशाक पर कढ़ाई किए फूल दिखाई देते हैं। इस पोशाक को पुरुष और महिलाएं अलग-अलग समारोह के दौरान पहनते हैं और इन पोशाकों की झलक दुनिया भर में फैशन में भी दिखती है।