समाचार

रूस यूक्रेन के हमले से इमरान खान खुश, पाकिस्तान की मीडिया ने किया ट्रोल, कहा- बहुत उत्साहित हूं

इन दिनों दुनिया के दो बड़े देशों के बीच युद्ध छीड़ गया है। ऐसे में दुनिया में एक बार फिर विश्व युद्ध के हालत गर्मा रहे हैं। युद्ध के गंभीर माहौल के बीच भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे वे ट्रोल हो गए हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने दो दिवसीय दौरे पर रूस गए हुए थे।

रूस में कुछ ऐसा बोल गए इमरान खान

इमरान खान बुधवार क रात को रूस पहुंचे थे। लेकिन रूस पहुंचने के कुछ ही घंटों में रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने युक्रेन के साथ बढ़ते टेंशन के बीच जंग का ऐलान कर दिया और युक्रेन पर हमला कर दिया। ऐेसे में रूस पहुंचते ही इमरान खान ने अपने वहां होने को कुछ ज्यादा ही अच्छा बताया है। दरअसल एक वीडियो सामने आया है। जिसमें इमरान खान रूस और युक्रेन के बीच के युद्ध पर कह रहे हैं कि क्या समय है जिसमें मैं यहां आया हूं, इसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं।

यहां इमरान यह भी कह रहे हैं कि मैं मास्को आने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं। बताया जा रहा हैै कि यह वीडियो रूस के एयरपोर्ट का है। इस वीडियो में इमरान खान एयरपोर्ट पर स्वागत करने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

आपको बता दें कि इमरान खान के रूस दौरे के दौरान यहां के उप विदेश मंत्री इगोर मोर्गुलोव ने इमरान का एयरपोर्ट पर ही स्वागत किया। यहां इमरान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि यह पहला मौका है जहां कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री रूस गया हो। लेकिन जंग के इस माहौल में इमरान खान का रूस जाना बेहद ही नाजूक दौर से गुजरने जैसा है। ऐसे में ऐसा बयान देना कि वह काफी उत्साहित है।


यह एक हास्यापद जरुर हो सकता है। अपने इसी बयान के कारण इमरान खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। हालांकि इमरान खान के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है। जहां उन्होंने ऐसी कोई बात कहीं हो जिसके लिए वह ट्रोल हो गए हैं। यूजर्स इसके लिए कह रहे हैं कि वाकई, आप बिल्कुल सही समय पर रूस गए हैं।

पाकिस्तान की मीडिया ही उड़ा रही मजाक

तो वहीं एक यूजर ने यह भी कहा है कि वो एक बच्चे की तरह बहुत उत्साहित है, जैसे कोई पहली बार वंडरलैंड का दौरा कर रहा है। बाहर की तो क्या ही बात करें इस माहौल में पाकिस्तान के ही लोग उनके प्रधानमंत्री इमरान खान का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं छोड़ रहे हैं। इस पर पाकिस्तान के हामिद मीर ने कहा है कि ऐतिहासिक दौरा, लेकिन कई पाकिस्तानियों को लगता है कि यह दौरा उनके देश के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

source link : रूस यूक्रेन के हमले से इमरान खान खुश, पाकिस्तान की मीडिया ने किया ट्रोल, कहा- बहुत उत्साहित हूं

Related Articles

Back to top button