बॉलीवुडमनोरंजन

-8 डिग्री में विद्युत जामवाल ने बर्फ से जमी झील में लगाई डुबकी, VIDEO देख थरथरा जाएंगे

‘कंट्री ब्वॉय’ के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल अक्सर ही सोशल मीडिया पर किसी ना किसी कारण से सुर्ख़ियों में रहते हैं। वीडियो अपने ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जिसे देख उनके फैंस हैरान रह जाते हैं। बॉलीवुड के नए युग के एक्शन हीरो के रूप में पहचाने जाने जाने वाले वि द्युत ने अब ऐसा खतरनाक स्टंट कर दिखाया है जो कमजोर दिल वाले देख ही नहीं सकते।

हाल ही में विद्युत ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह बर्फ से जमी झील में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं वह 8 डिग्री टेंपरेचर पर बर्फ से जमी झील में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। उनकी ये वीडियो देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। विद्युत जामवाल बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं।

वीडियो के बैकग्राउंड में सिर्फ और सिर्फ ऊंचे-ऊंचे पेड़ और हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है, पूरी जगह बर्फ की मोटी चादर से ढकी हुई है। इस दौरान विद्युत जामवाल कहते हैं कि, मैंने खुद को विद्युत जामवाल की तरह ट्रेंड किया है। इसके बाद वह यह भी बताते हैं कि यहां एक दिन पहले स्नोफॉल हुआ था, लेकिन आज वह यहां पर आ गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)


विद्युत ने बताया कि यहां 8 डिग्री टेंपरेचर है, इसके बाद बात करते हुए एक्टर अपने कपड़े उतारकर बर्फ भरी झील में उतर जाते हैं। वीडियो शेयर कर विद्युत ने मोटिवेशनल कैप्शन लिखा है कि, “ITrainLikeVidyutJammwal… अगर कोई आपको बताता है कि ये मुश्किल है!! आइडिया NoExperience से आता है। #iTrainLikeVidyutJammwal का कहना है कि इसे किसी भी बीमारी/चोट से उबरने के लिए अपनी बकेट लिस्ट का हिस्सा बनाएं #REBORN InstantFIX।”

उनका ये वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया है। उनके फैंस इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी भरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनका वीडियो देखते ही हर कोई फैंस दांतों तले उंगलियां दबा रहा है। एक फैन ने वीडियो में कमेंट किया- ‘असली सुपरहीरो’। तो वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘सर आपको ऐसा करते देख, मुझे यहां घर बैठे बैठे ठंड लग रही है।’ कुछ सेलेब्स ने भी विद्युत के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।

vidyut jamwal

गौरतलब है कि विद्युत ने साउथ इंडियन फिल्म से बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू किया था। वहीं जॉन अब्राहम के खिलाफ विलेन बनकर फिल्म ‘फोर्स’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। विद्युत इसके बाद ‘कमांडो’, ‘बुलेट राजा’, ‘जंगली’, ‘खुदा हाफिज’, ‘बादशाहो’ सहित कई फिल्मों में नजर आए और धीरे- धीरे उनके करियर की गाड़ी आगे बढ़ रही है। विद्युत की आखिरी फिल्म ‘सनक’ थी।

Related Articles

Back to top button