बॉलीवुड

मां बनने के बाद प्रियंका ने अपने ही घर में की चोरी! फेंस ने पकड़ी प्रियंका की ग़लती

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मां बनने को लेकर मीडिया में चर्चीत हैै। आपको याद हो कि पिछले महीने ही प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की जानकारी अपने फेंस को दी थी कि वे दोनों पेरेंट्स बन गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के माध्यम से मां बनी है। हालांकि अब तक प्रियंका या निक ने अपनी बेटी की तस्वीर को अपने फेंस या मीडिया के सामने नहीं लाया है। जिसके कारण फेंस में प्रियंका और निक जोनस की बेटी की एक झलक देखने की उत्सुक्ता बनी हुई है। ऐसे में हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी के कमरे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

फेंस ने पकड़ी प्रियंका की चोरी

इन फोटोज के साथ प्रियंका ने अपनी और निक की सेल्फी भी शेयर की है। इन फोटोज में निक और प्रियंका बहुत ही खुश नजर आ रही है। इन तस्वीरों के बीच प्र्रियंका के फेंस ने उनकी चोरी को पकड़ लिया हैं। आइए आपको प्रियंका की इस चोरी के बारे में बताते हैैं। सबसे पहले आपको प्रियंका की बेटी के कमरे की तस्वीरों के बारे में बता देते हैं।

इस कमरे की तस्वीर में आप देख सकते हैैं कि प्रियंका ने अपनी बेटी के कमरे को सॉफ्ट टॉयज से भर रखा है। इस कमरे में सॉफ्ट टॉयज के साथ ही लड्डू गोपाल की मूर्ती भी देखी जा सकती है। बेटी के कमरे की तस्वीरों के साथ ही प्रियंका और की सेल्फी भी फेंस को काफी पसंद आ रही है। इस सेल्फी में निक ग्रीन शर्ट और प्रियंका येलो प्रिंटिड शर्ट पहने दिखाई दे रही है।

समर सीजन को एंजोय कर रही प्रियंका

इन तस्वीरों को देख कर कह सकते हैं कि प्रियंका समर सीजन की शुरुआत को एंजोय कर रही है। प्रियंका ने अपने लुक को समर टच देते हुए शर्ट के ऊपर के कुछ बटन को खोलकर रखा है। प्रियंका का यह सिल्क येलो कलर शर्ट उन पर काफी जच रहा है। इसके साथ ही प्रियंका ने धूप से बचने के लिए चेहरे पर कूल शेड्स भी पहने हैं।

प्रियंका की इस फोटो को देखते ही उनके फेंस ने प्रियंका की चोरी पकड़ ली और बता दिया कि यह शर्ट तो निक जोनस की है। फेंस ने प्रियंका के फोटोज को देखते ही साफ बता दिया कि प्रियंका ने एक बार फिर अपने पति निक के कपड़ों की चोरी कर ली है।

निक की शर्ट चुरा बैठी प्रियंका

फेंस ने निक की इस शर्ट में फोटो भी ढूंढ निकाली। जिसमें वह यही शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं जो कि प्रियंका चोपड़ा ने अभी पहनी है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका अपने पति के कपड़ों में नजर आई हो।

इससे पहलेे भी प्रियंका अपने पति के कपड़ों को पहने हुए नजर आ चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को भी जाहिर किया है कि उन्हें निक के कपड़ों को चुराना कितना पसंद है। एक बार प्रियंका ने खूद ही सोशल मीडिया पर निक के कपड़ों के साथ फोटो डालते हुए लिखा था कि मुझे तुम्हारे कपड़े चुराना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button