समाचार

‘मम्मी मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, अब जाने का वक्त है’: युक्रेन के जवान का इमोशनल वीडियो

दुनियाभर में इन दिनों रूस और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर ही चर्चा हो रही है। ऐसे में युक्रेन और रूस से कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं। जो कि किसी का भी दिल पिघला दें। दर्द और दहशत के बीच लोगों सैकड़ों लोगों को अपना बसा बसाया घर परिवर छोड़कर जाने की नौबत आ चुकी है। लोग अपने और अपने परिवार को बचाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

वीडियो देख भावुक हो रहे लोग

इसी बीच युक्रेन के एक सैनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने परिवार को लेकर भावुक हो रहा हैं। इस जवान का दर्द इसके वीडियो में साफ नजर आ रहा है। युक्रेन के इस जवान के वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो में इस जवान ने युद्ध के दौरान ही अपने परिवार के लिए संदेश भेजा हैं।

माता पिता के नाम दिया ये संदेश

इस सदेंश को सुनकर सोशल मीडिया पर लोग इसे वायरल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मौजूद यह शख्स यूक्रेन के एक युवा सैनिक है, जिसने युद्ध में फ्रंटलाइन पर जाने से पहले अपने माता-पिता के लिए एक संदेश रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर भेजा है।

इस वीडियो में यह जवान बोल रहा है कि मम्मी, पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। हम पर भारी बमबारी हो रही है, अब जाने का वक्त है। युक्रेन सैनिक का यह वीडियो लोगों के दिलों में दर्द पैदा करने वाला है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में अब तक इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही लोग इसे बचाने के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।

युद्ध में मारे जा चुके सैकड़ों लोग

लोगों को भावुक कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर युद्ध को रोकने की भावना को लोगों के दिलों में जगा रहा है। आपको बता दें कि रूस और युक्रेन के इस युद्ध से अब तक सैकडों लोग मारे जा चुके हैं।

लोग इस जवान के वीडियो पर कमेंट कर इस जवान के प्रति अपनी संवेदना भेज रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि अपना ध्यान रखिए बहादुर जवान। जबकि एक यूजर का कहना है कि वाकई में बहुत ही मर्मस्पर्शी वीडियो है। रुला दे रहा है। युद्ध करके क्या मिलता है।

Related Articles

Back to top button