अजब ग़जब

दुनिया का सबसे बड़ा परिवार, जिसमें है 2 करोड़ 70 लाख रिश्तेदार, जानकर पूरी दुनिया हैरान

वर्तमान में बढ़ती महंगाई को देखते हुए सभी चाहते है कि उनका एक छोटासा परिवार हो, आज के दौर में संयुक्त कुटुंब बहुत कम दिखाई देता है। कुछ परिवारों में पचास, सौ या चलो डेढ़ सौ लोग भी हो जाएं, तो भी सुनकर हैरानी होती है। लेकिन यदि आपसे कोई ये कहे कि इस दुनिया में ऐसा भी परिवार था जिसमें लाख दो लाख नहीं बल्कि 2 करोड़ से भी ज्यादा लोग थे। तो क्या आप विश्वास कर पाएंगे?

फैमिली में है 2 करोड़ 70 लाख लोग

सुनकर आपको भी हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है। दरअसल, हाल ही में यूके के एक साइंटिस्ट ने दुनिया के सबसे बड़े परिवार को ढूंढने का दावा किया है। इस शख्स ने बताया कि, ये अब तक का सबसे बड़ा फैमिली ट्री है जिसमें 27 मिलियन यानी 2 करोड़ 70 लाख लोग मौजूद हैं। ये सभी दूर-दूर के रिश्तेदार हैं जो आपस में जुड़े हुए हैं। आइए जानते है इस परिवार की पूरी कहानी…

परिवार के जरिये होंगी नई खोज

यूके की टीम द्वारा बनाए गए इस फैमिली ट्री की जड़ें आज से 10 हजार साल पुरानी रखी गई है। ये अब तक का सबसे पुराना और सबसे बड़ा फैमिली ट्री है। माना जा रहा है कि इसकी मदद से इंसानों की उत्पत्ति को समझने में काफी मदद मिलेगी। इस जंबो फैमिली ट्री की मदद से मेडिकल रहस्य भी सुलझाने की कोशिश की जाएगी।

DNA पर आधारित है ट्री

इसके प्रिंसिपल ऑथर डॉ यान वोंग का कहना है कि ये विशाल फैमिली ट्री कई मायनों में लोगों की मदद करेगी। इसकी अदद से जेनेटिक वेरिएशन को समझने में हेल्प होगी। बता दें कि जर्नल साइंस ने इस टीम के दावे को छापा है। टीम ने आठ डेटाबेस में मौजूद 3,609 इंसानों के जींस पर स्टडी किया। इसके बाद कम्प्यूटर एल्गोरिदम के जरिये बताया कि इनके पूर्वज दुनिया में कहां-कहां रहते थे। इसके बाद वैज्ञानिकों की टीम ने 27 मिलियन लोगों का एक परिवार बना डाला।

DNA पर आधारित है ट्री

डॉ. यान ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ इस रिसर्च को पूरा किया। इस फैमिली ट्री में एक के बाद एक दूर से दूर के रिश्तेदारों को जोड़ा गया है। ये किसी ना किसी तरह एक दूसरे से खून के रिश्ते में जुड़े थे। कई सौ सालों से जमा किये गए डीएनए की मदद से इस फैमिली को बनाया गया है। इसमें कई करोड़ों लोगों के सैंपल की जांच कर इस ट्री को बनाया गया है। इस ट्री की मदद से कई रहस्य सुलझाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button