अगर आप भी रखेंगे इन वास्तु नियमों का ख़याल तो मिलेगा वो जो अब तक नहीं मिला

हर व्यक्ति को जीवन में उतना ही मिलता है, जितना उसकी किस्मत में लिखा होता है। लेकिन कई बार किस्मत में लिखे होने के बावजूद भी नहीं मिलता है। कोई ऐसी चीज होती है जो आपकी और आपकी सफलता के बीच में आती है। कुछ लोग वास्तु के नियमों के हिसाब से अपना जीवन जीते हैं और सारे काम करते हैं। अगर आप भी अपने जीवन में वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना शुरू कर देते हैं तो आपको उस चीज की प्राप्ति होती है जो अब तक नहीं हुई।
अपनाएँ ये वास्तु नियम:
*- पूर्व दिशा:
घर की इस दिशा में घर की सम्पत्ति या तिजोरी रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में तिजोरी रखने से उसका धन हमेशा बढ़ता रहता है।
*- पक्षिम दिशा:
घर की इस दिशा में अगर धन-संपत्ति और आभूषण रखें जाएँ तो शुभता का लाभ प्राप्त होता है। लेकिन घर का मुखिया अपने मित्रों के सहयोग के बाद भी बड़ी मुश्किल से धन कमाता है।
*- उत्तर दिशा:
अगर आप घर में कोई धन की आलमारी रख रहे हैं तो उसे घर में इस तरह से रखें कि उसका दरवाजा उत्तर दिशा की तरह खुले। आलामरी को ऐसे रखने से उसमें रखे गए धन-दौलत और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती है।
*- दक्षिण दिशा:
घर की इस दिशा में धन-दौलत, सोना-चाँदी या पैसा रखने से उसमें कोई नुकसान तो नहीं होता है लेकिन यह भी एक बात सच है कि उसमें बढ़ोत्तरी भी नहीं होती है।
*- ईशान कोण:
घर के ईशान कोण में अगर धन-दौलत रखा जाए तो यह पता चलता है कि घर का मुखिया काफी बुद्धिमान है। यदि यह उत्तर ईशान में रखा हो तो घर की कन्या संतान और पूर्व ईशान में रखा हो तो पुत्र संतान जीवन में बहुत बुद्धिमान और प्रसिद्ध होता है।
*- आग्नेय कोण:
घर की इस दिशा में धन रखने से धन में कमी होने लगती है। घर में मुखिया की आमदनी घर के खर्चों से कम होती है, इस वजह से घर के खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की नौबत आ जाती है।
*- नैऋत्य कोण:
घर की इस दिशा में अगर महँगा सामान, धन-दौलत या आभूषण रखें जाएँ तो वह टिकते तो हैं लेकिन एक बात अवश्य रहती है कि ये सभी चीजें गलत ढंग से कमाई गयी होती हैं।
*- वायव्य कोण:
घर की इस दिशा में धन रखने से घर के खर्च जितनी आमदनी जुटा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे व्यक्ति के ऊपर हमेशा कर्ज का साया छाया रहता है, इस वजह से कभी भी बजट सही नहीं हो पाता है।