बॉलीवुड

दीपिका से दूर रणवीर सिंह न्यूयार्क में कर रहे थे मजे, कोमा का हुए शिकार 

बॉलीवुड में अपनी अतरंगी पहचान बनाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों न्यूयार्क में घूम रहे हैं। रणवीर सिंह अपने सोशल मीडिया पर न्यूयार्क के फोटोज शेयर किए हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने न्यूयॉर्क के लजीज खाने की भी फोटोज डाली है। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर ने वहां का खाना कुछ इस कदर खा लिया है कि उनका हाल ही अब बेहाल हो गया है।

न्यूयार्क में तरह तरह के खाने की तस्वीरें रणवीर सिंह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। इन फोटोज में टाको, हनी-बटर टोस्ट, मार्शमेलो, पेस्ट्री और ना जाने क्या क्या ही रणवीर सिंह खा रहे हैं। रणवीर हमेशा से ही अपनी इस कमी के बारे में अपने फेंस को बताते रहे हैं कि वे खाने के कितने बड़े शौकिन है।

न्यूयार्क की गलियों में घूम रहे रणवीर सिंह

रणवीर को अलग अलग फूड टेस्ट करना काफी पसंद है। और इसका ही नतीजा है कि अब रणवीर न्यूयार्क में खाने की आदत को लेकर बेहाल हो गए हैं। अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हुई फोटोज में से एक फोटो में रणवीर सिंह एक रेस्तरां के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी ही फोटो में वे टाको खाते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद तो रणवीर सिंह ने हनी-बटर टोस्ट, हाफ बेक्ड मार्शमेलो कूकी विद प्रेट्जल्स एंड कूकी क्रंब्स, सॉफ्ट चीजकेक, रास्पबेरी सॉर्बेट, पफ पेस्ट्री जैसे कई स्वीट डिशेज मजा लं लिया। अब रणवीर ने जब इतना सब खाया है तो उनपर इसका असर दिखना भी लाजमी ही है। रणवीर ने अपने इस हाल को भी अपने फेंस के साथ शेयर कर दिया है।

फूड कोमा में गए रणवीर सिंह

खाने की फोटोज के बाद रणवीर ने एक ऐसा फोटो शेयर किया है। जिसमें वे पेट पर हाथ रखे सोफे पर लेटे हुए हैं। इस फोटो में रणवीर ने अपना हाल बयां करते हुए लिखा है कि उन्हें इतना सब खाने के बाद उन्हें फूड कोमा हो गया है। रणवीर ने अपने फोटो के साथ केप्शन में लिखा- और ये है नतीजा, फूड कोमा। रणवीर न्यूयार्क में अपने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ ही एंजोय कर रहे हैं।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दोनों ही न्यूयार्क में कितना एंजोय कर रहे हैं। न्यूयार्क की गलियों में दोनों कभी शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं तो कभी दोनों साफ में वहां के स्वाद का मजा लेते हुए दिख रहे हैं।

वर्कफ्रन्ट की बात

आपको बता दें कि रणवीर हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आए हैं। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसक अलावा रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्कस, जयेशभाई जोरदार समेत और भी कई फिल्मों को करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button