बॉलीवुड

दो वक्त के खाने के भी पड़ गए थे लाले, वेटर की नौकरी की, आज 2500 करोड़ के मालिक है अक्षय कुमार

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार की पहचान बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार को लोग आज बड़े सुपर स्टार के नाम से जानते हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के इतने बड़े नाम बनने से पहले एक मामूली वेटर थे। आपके चहिते खिलाड़ी अक्षय कुमार एक समय में अपनी आजिविका चलाने के लिए वेटर का भी काम करते थे।

ऐसा मिला खिलाड़ी कुमार का टाइटल

अक्षय कुमार एक समय में सिर्फ एक्शन फिल्मों में ही नजर आया करते थे। उनकी ज्यादातर फिल्मों का नाम खिलाड़ी नाम से रखा गया था जिसके कारण उन्हें बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार भी कहते हैं। अक्षय कुमार की जिंदगी अतनी आसान भी नहीं थी। जितनी आज हमें दिखाई देती है।

अक्षय ने अपनी जिदंगी में कई उतार चढ़ाव देखे औैर आज उन सभी को पार कर वे आप सभी के फेवरेट फिल्म स्टार बन गए हैं। आज हम आपको अक्षय कुमार की जिंदगी से जुड़े कुछ खास बातों को बताने वाले हैं।

अक्षय कुमार नहीं था असली नाम

अमृतसर में 9 सितंबर 1967 को अक्षय कुमार का जन्म हुआ था। लेकिन अक्षय कुमार का नाम उन्हें फिल्मी दुनिया में आने के बाद ही मिला। बॉलीवुड में आने से पहले अक्षय कुमार का असल नाम तो कुछ और ही था। अक्षय कुमार का असली नाम तो राजीव हरी ओम भाटिया है। जिसे उन्होंने बॉलीवुड में आने के बाद बदल लिया।

akshay kumar

अक्षय के स्टंट सीन को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय के स्टंट को इतने परफेक्टली करने की असल वजह क्या है। असल में अक्षय ने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल कर रखा है। अक्षय बचपन से ही मार्शल आर्ट सिखने के प्रति अपनी रुचि रखते आए हैं। उन्होंने 8वीं कक्षा से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था।

वेटर की नौकरी

अक्षय ने मार्शल आर्ट को सिखने के लिए बैंकॉक तक चले गए थे। बैंकॉक में रहने के लिए अक्षय को पैसों की भी जरुरत थी। जिसके लिए अक्षय ने वेटर की भी नौकरी की थी। साल 1991 में अक्षय ने सौगंध फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। कहा जाता है कि अक्षय अपने काम को लेकर बहुत ही सिरियस है। वे समय के बहुत ही पाबंद है।

akshay kumar

अक्षय कुमार का वर्कफ्रन्ट

अक्षय रोजाना सुबह 5 बजे उठ कर सुबह 6 बजे से अपना काम शुरु कर देते हैैं। अक्षय हाल ही के दिनों में सुर्यवंशी फिल्म में नजर आए थे। आने वाले दिनों में बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, राम सेतु और रक्षा बंधन फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button