धार्मिक

राशिफल 1 मार्च: आज बजरंगबली इन 6 राशि वालों का सुधारेंगे भाग्य, खुलेंगे कमाई के जरिए

आज हम आपको मंगलवार 1 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। अविवाहित के लिए रिश्ते की बात आएगी। सेहत सामान्य रहेगी। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधूरे काम सहकर्मियों की मदद से पूरे हो सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। कमाई के जरिए हासिल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर साबित होगा। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ देगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। कारोबार में साझेदारी सावधान रहें। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की पूरी उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक परिणाम हासिल होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर लगाम रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए धन एकत्रित करें। आप अपने ऊपर मानसिक तनाव को हावी मत होने दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। जिस क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना काफी कठिन हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। विदेश में काम करने वाले लोगों को कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। जरूरत पड़ने पर परिवार वाले आपका पूरा साथ देंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आप विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लें। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आर्थिक रूप से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। दोस्तों के साथ छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। विशेष लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनकी मदद से आपको अपने क्षेत्र में बेहतरीन फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। जहां जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए अन्यथा आगे चलकर धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि चोट व दुर्घटना होने की आशंका बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट हासिल हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी जीत होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से रुके हुए काम पूर्ण करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार से जुड़े हुए किसी भी मामले में फैसला ले रहे हैं तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लीजिए इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। परिवार वालों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button