अजब ग़जब

फेरों के लिए पंडित और दूल्हा कर रहे इंतजार, इधर ठुमके लगाने में मगन दुल्हन, VIDEO

भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो खूब देखने को मिल रहे हैं। ज्यादातर वीडियो दूल्हा और दुल्हन से जुड़ा होता है। जिसमें कभी वो डांस करते दिखते हैं तो कभी फन करते नजर आते हैं। इनमें से कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखकर हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।

परेशान हुए दूल्हा और पंडित जी

शादी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो इतना कमाल है कि इसे आप रिवाइंड करके बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, जिस शादी के बारे में हम बात कर रहे हैं वहां दुल्हन ने ऐसी हरकत कर दी कि दूल्हा और पंडित जी दोनों परेशान हो गए।

नाचने में व्यस्त दुल्हन

वीडियो में आप देखेंगे कि सात फेरों की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। मंडप पूरी तरह सज चुका है और पंडित जी और दूल्हे राजा अब केवल दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे हैं। जब दुल्हन को मंडप में आने में देरी हो जाती है तो वह देखते हैं कि आखिर यह माजरा क्या है, दुल्हन आखिर गई तो कहां गई। तभी उन्हें पता चलता है कि दुल्हन तो नाच गाने में व्यस्त है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MEMES KI DUKAN 🔥 (@memecentral.teb)

खुद को नाचने से नहीं रोक पा रही दुल्हन

दरअस्ल दुल्हनिया लाख कोशिशों के बाद भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाती, वह भूल जाती है कि वह किसी दूसरे की शादी में नहीं आई बल्कि उसी की शादी हो रही है। पंडितजी दुल्हन को बुलाते हैं, लेकिन दुल्हन आती नहीं है। दूल्हा भी फेरों के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है। लेकिन दुल्हन का नाचना ही खत्म नहीं हो रहा है।

दुल्हन की हरकत से खुश नहीं रिश्तेदार

यह देख हर कोई हैरान रह जाता है और दुल्हन जयमाल स्टेज पर नाचती रहती है। सभी के चेहरे का भाव देखकर साफ दिखाई दे रहा है कि कोई भी उस समय डांस देखने के मूड में नहीं है और न ही दुल्हन की इस हरकत से खुश है।

लोग बोले अरे दीदी फेरे तो ले लो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करने वाले ने इसके कैप्शन में लिखा- ‘हां ये कल पहले…!’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे दीदी पहले फेरे तो ले लो शुभ मुहुर्त बिता जा रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस क्लिप को देखने के बाद मैं अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- हां ये सही है, शादी होती रहेगी बाद में। पहले रील्स बनाओ।

पंडित जी सहित दूल्हा भी हैरान

दुल्हन का यह अनोखा अंदाज देख पंडित जी के साथ-साथ दूल्हा भी हैरान रह गया। इस वीडियो को memecentral.teb नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है। अब तक इस वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button