बॉलीवुड

Fact check: सलमान खान ने चोरी-छिपे कर ली शादी? सोनाक्षी सिन्हा की मांग में दिखा सिंदूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान यानी सलमान खान का फिल्मी करियर हिट साबित रहा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपने बेहतरीन अभिनय के बलबूते दुनिया भर के लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। भले ही सलमान खान का फिल्मी करियर सफल रहा परंतु अपनी लव लाइफ को लेकर यह इतने अधिक सफल नहीं रह सके। यही वजह है कि 56 साल की उम्र में भी यह कुंवारे हैं।

अक्सर कोई इंटरव्यू हो या अवॉर्ड शो, सलमान खान से यह सवाल जरूर किया जाता है कि वह शादी कब करेंगे? सलमान खान भी इस सवाल का जवाब देते देते थक गए लेकिन पूछने वाले हिम्मत नहीं हारे और वह लगातार इनसे इस बारे सवाल करते रहते हैं। फैंस को भाईजान की शादी का बेसब्री से इंतजार है, ऐसे में सवाल उठेंगे तो क्या करें?

वैसे देखा जाए तो सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है परंतु इसके बाद भी सलमान खान ने आज तक शादी नहीं की है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भी एक खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस खबर में उनका नाम सलमान खान के साथ जुड़ रहा है।

सलमान खान के साथ जुड़ रहा है सोनाक्षी सिन्हा का नाम

दरअसल, इन दिनों अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को लेकर जो खबर वायरल हो रही है उसे जानने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। जी हां, अभिनेत्री को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जो खबर आ रही है वह उनकी शादी से जुड़ी हुई है। अगर हम इन खबरों के अनुसार देखें तो जिस शख्स के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की है, उनका नाम आपको भी हैरान कर देगा। वह नाम सलमान खान का है।

सलमान खान ने रचाई शादी

सलमान खान अक्सर अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। फैंस यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि आखिर भाईजान शादी कब करेंगे? हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान खान दूल्हे के कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।

वहीं सलमान खान के पास में ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा की मांग में सिंदूर भी देखा जा सकता है। वायरल हो रही तस्वीर में सलमान खान अपनी दुल्हन को अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं। अगर हम सलमान खान के फैंस की मानें तो सलमान ने बिना बताए चोरी छुपे ही शादी कर ली है। आखिर इस खबर का सच क्या है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

वायरल हुई तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने दबंग फिल्म सहित कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने दम पर किसी भी फिल्म को हिट करवाने का दम रखती हैं। काफी लंबे समय से यह खबर सामने आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की होने वाली बहु हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मांग में सिंदूर भी भर रखा है। खबरों के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा के दूल्हे कोई और नहीं बल्कि सलमान खान ही हैं।

जानिए वायरल हो रही फोटो की सच्चाई

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की शादी की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह झूठी है। जी हां, इस तस्वीर को फोटोशॉप का इस्तेमाल करते हुए कंप्यूटर से एडिट करके तैयार की गई है। इससे पहले आमिर खान और फातिमा सना शेख की भी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसकी जब जांच पड़ताल की गई तो यह पाया गया कि यह फोटो असली नहीं है। इन दिनों बड़े-बड़े एक्टर और एक्ट्रेस की तस्वीरों से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button