बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी की नन्हीं समीशा ने पैपराजी को बोला- बाय-बाय, लोग बोले- तैमूर से तो अच्छी है वो..

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा (Samisha Shetty Kundra) अब काफी तेजी से बड़ी हो रही हैं। जहां कल तक शिल्पा शेट्टी अपनी नन्ही सी बेटी समीशा को अपने गोद में लिए घूमते नजर आती थीं, आज वही उनकी नन्हीं सी बिटिया मां का हाथ पकड़कर चलना सीख चुकी है।

अब शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बेटी समीशा स्कूल भी जाती हैं। अक्सर मम्मी शिल्पा अपनी बेटी को स्कूल लेकर आती जाती नजर आती रहती हैं। जब शिल्पा शेट्टी अपनी नन्हीं समीशा को स्कूल ले कर आती जाती हैं तो इस दौरान कैमरे से भी उनका सामना होता है।

पैपराजी भी समीशा को अपने कैमरे में कैद करने के लिए इंतजार करते रहते हैं। हालांकि अभी तक उन्हें कोई भी समीशा की तरफ से रिस्पांस नहीं मिला था। लेकिन इस बार शिल्पा शेट्टी की नन्ही परी समीशा ने पैपराजी के साथ-साथ फैंस को भी सरप्राइस ट्रीट दिया है।

शिल्पा शेट्टी की बेटी ने पैपराजी को कहा- बाय बाय

दरअसल, सोशल मीडिया पर समीशा शेट्टी कुंद्रा का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बेहद क्यूट अंदाज में शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा (Samisha Shetty Kundra) पैपराजी को बाय करती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान शिल्पा शेट्टी ब्लैक एंड व्हाइट कलर के स्ट्रीप टी-शर्ट और ब्लैक जॉगर्स में अपनी बेटी समीशा को स्कूल छोड़ने के लिए आते दिख रही हैं।

इस दौरान शिल्पा ने अपनी बेटी समीशा का हाथ पकड़ा हुआ है। वहीं उनकी बेटी समीशा ने लाइट ब्लू कलर की फ्रॉक पहनी हुई है और दो क्यूट पोनी टेल पर ब्लू रिबन बंधा हुआ भी देखा जा सकता है।

वीडियो हो रहा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा का हाथ पकड़कर स्कूल की तरफ ले जाती हुई दिख रही हैं। तभी समीशा की नजर कैमरे पर पड़ जाती है और फोटोग्राफर उन्हें बाय-बाय कहता है।

जब समीशा यह सुनती है तो वह फोटोग्राफर की ओर हाथ हिलाकर बाय-बाय कहती है। ऐसा वह एक बार नहीं बल्कि वीडियो में कई बार कहती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह क्यूट वीडियो फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे ऐसी प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर लोग समीशा का यह क्यूट वीडियो काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों ने समीशा को सबसे क्यूट और विनम्र स्टारकिड बताया है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोग ऐसे हैं जो समीशा और तैमूर की तुलना भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने यह लिखा है कि “शिल्पा की बेटी कितनी क्यूट और विनम्र है… दूसरी तरफ तैमूर है… अभी से इतना एटीट्यूड है कि वह ना बात करें ना हाय सीधा गण दिखाता है पैपराजी को।” वहीं बहुत से लोगों ने समीशा को क्यूट, स्वीट और अडॉरेबल पुकार रहे हैं।

Related Articles

Back to top button