अजब ग़जब

इस बच्चे के मुंह में निकले 50 दांत, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स बोले लाखों में एक मामला

आपने बचपन से ही सुना होगा कि मुंह में सिर्फ 32 दांत होते हैं। स्कूल में पढ़ाई के दौरान भी आपने किताबों में यहीं पढ़ा है कि इंसानों को सिर्फ 32 दांत होते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे में भी होते हैं। जिन्हें 32 दांत के जगह एक दो ज्यादा ही हो जाते हैं।

एक दो ज्यादा दांत होने तक तो फिर भी आप सोच सकते हैं। लेकिन क्या हो जब आपको यह पता चले कि किसी इंसान के मुंह में 50 से भी ज्यादा दांत हो। अब आप यहीं कहेंगे कि क्या मजाक है। लेकिन ये मजाक नहीं हकिकत है।

दस साल के बच्चे के मुंह से निकले 50 दांत

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक बच्चे के मुंह में 50 दांत निकले हैं। बच्चे के मुंह में 50 दांतों के बारे में जानने के बाद से ही हर कोई दंग रह गया है। हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर कैसे किसी बच्चे के मुंह में 50 दांत हो सकते हैं। आप भी जानना चाहते ही होगे कि आखिर यह कौन सा बच्चा है जिसके मुंह में 50 दांत निकले हैं। तो आइए आपको इस बच्चे के बारे में बताते हैं।

असल में यह मामला इंदौर से सामने आया है। यहां एक 10 साल के बच्चे के मुंह में 50 दांत निकले हैं। दरअसल इस बच्चे को काफी समय से अपने दांतों में दर्द की समस्या थी। जिसके बाद डॉक्टर्स ने बतायाय कि इस बच्चे को एक गंभीर बीमारी है। जिसके कारण ही इसके मुंह में 50 दांत हैं। डॉक्टर्स की माने तो इस बीमारी के मामले एक लाख लोगों में एक या दो ही देखने को मिलते हैं।

डॉक्टर्स ने तुरंत किया ऑपरेशन

डॉक्टर्स के अनुसार इस बच्चे को ओडोंटोमा नाम की गंभीर बीमारी है। जिसके लिए इस बच्चे का ऑपरेशन  भी किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस बच्चे को कई दिनों तक अपने दांतों में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद सके घर वालें बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास गए।

डॉक्टर ने बच्चे का मुंह देखा तो पाया कि इस बच्चे के मुंह में काफी सूजन थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने तुरंत ही बच्चे का ऑप्रेशन करना जरुरी समझा। इस बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर सचिन ने बताया कि अगर समय रहते इस बीमारी का इलाज नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस बच्चे को बीमारी के कारण ये दांत उसके स्वस्थ्य दांतों पर भी असर डालने लगे थे।

18 की उम्र तक अजाएंगे  30 दांत

डॉक्टर सचीन ने बताया कि तीन डॉक्टरों की टीम ने इस दस साल के बच्चे का ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन के दौरान बच्चे के तीस अतिरिक्त दांत निकाल दिए गए हैं। सफल ऑप्रेशन के बाद बताया जा रहा हैं कि अब बच्चे की तबीयत में सुधार आ रहा है। डॉक्टर सचीन के मुताबिक उनकी टीम के लिए यह ऑपरेशन काफी कठिन था और इसको करने में उन्हें पूरे ढ़ाई घंटे लग गए थे। डॉक्टर ने यह भी बताया हैं कि बच्चे की उम्र 18 होने तक उसे स्वस्थ 30 दांत आ जाएंगे।

Related Articles

Back to top button