बॉलीवुड

किसी महल से कम नहीं है सोनम कपूर का लंदन वाला घर, यहां देखिए कोने-कोने की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और दर्शकों द्वारा उनके अभिनय को काफी सराहा गया। सोनम कपूर ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया है। अक्सर सोनम कपूर अपने स्टाइलिश और अलग फैशन को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती है।

फिल्म “सांवरिया” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर अपने लग्जरी लाइफ़स्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है और शादी के बाद वह फिल्मों में बहुत कम ही सक्रिय हैं। सोनम कपूर का ज्यादातर वक्त दिल्ली में गुजरता है या फिर वह लंदन में अपना ज्यादा समय व्यतीत करती हैं।

सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर की तरह ही उनका लंदन वाला घर भी किसी राज महल से कम नहीं लगता है। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। सोनम कपूर ने अपने लंदन वाले घर की कई झांकियां भी शेयर की हैं।

अगर आप सोनम कपूर के लंदन वाले घर के अंदर की तस्वीरों को देखेंगे तो आप देखते ही रह जाएंगे। उनका यह घर बेहद बेहद खूबसूरत है। सोनम कपूर की इस तस्वीर में उनका अंदाज देखने के बाद मालूम हो रहा है कि वह इस महल जैसे घर की रानी हैं। सोनम कपूर के ठाठ बाठ के क्या कहने।

अगर आप सोनम कपूर के इस घर के इंटीरियर पर नजर डालेंगे तो यह बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। घर की दीवारों को देखा जा सकता है कि उसे बेहद शानदार वॉलपेपर से सजाया गया है। वहीं अगर हम सोफे, लैंप और सेंटर टेबल की बात करें, तो वह भी बेहद शानदार हैं। बेहद खास डेकोरेटिव पीस इस घर की सजावट के लिए रखे हुए हैं।

सोनम कपूर की खास याद इस घर के कोने कोने में बसी हुई हैं। इस घर का कोना-कोना देखने में बेहद शानदार लगता है।

अगर आप सोनम कपूर के घर के अंदर इनके डाइनिंग टेबल को देखें तो वह भी बेहद शानदार है। 8 सीटर डायनिंग टेबल को क्लासी स्टाइल में तैयार किया गया है। सच में अभिनेत्री का यह घर अंदर से बेहद खूबसूरत लगता है।

सोनम कपूर के इस घर के बेडरूम में नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है जो इसे रॉयल लुक देता हुआ दिखता है। यहां पर कमरे के अंदर रखी हुई हर चीज बहुत खास है।

अब आप इस घर के बाथरूम को ही देख लीजिए। यह किसी फाइव स्टार होटल के आलीशान कमरे से कम नहीं लगता है।

आपको बता दें कि इस 2BHK अपार्टमेंट में दो कमरे बने हुए हैं जिनमें से एक कमरे को थोड़ा यूनिक स्टाइल में तैयार किया गया है।

कमरे में जो भी चीजें हैं, उसको अपने हिसाब से डिजाइन सोनम कपूर ने ही करवाया है।

सोनम कपूर ने अपने घर के कॉरिडोर का भी खास ध्यान रखा है। इसमें व्हाइट और डार्क सी ग्रीन कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही वुडन फ्लोरिंग इस घर की खूबसूरती और बढ़ा रहा है।

Related Articles

Back to top button