धार्मिक

राशिफल- मंगलवार को इन राशि के जातकों का कारोबार में होगा मोटा फायदा, जानें कैसा होगा आपका दिन

मेष –

मेष राशि के जातकों के अमीर बनने के प्रबल योग बन रहे हैं। अपनी कुशल बुद्धि व नेतृत्व की क्षमता के बल पर इस राशि के जातक मंगलवार को खूब धन कमा सकते हैं। इस राशि के जातकों की आय के साधनों में वृद्धि होगी। मां लक्ष्मी की कृपा से इस राशि के जातकों के व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है।

वृषभ –

वृषभ राशि के जातकों के भी अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी किस्मत खुल जायेगी। इस राशि के जातकों के लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन, निजी जीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार से संबंधित गलतफहमी, विवाद इस सप्ताह बढ़ सकते हैं।

मिथुन –

आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान हो सकता है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। दिन सामान्य है। कारोबार का विस्तार होगा।

कर्क –

आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। अपने ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं। आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। रोजगार में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का आज ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है।

सिंह –

सिंह राशि वालों की किस्मत खुल जायेगी। इस राशि के जातकों के लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में अचानक धन-लाभ होगा और सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लोगों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। नई भागीदारी अथवा करार इस सप्ताह के लिए टाल दें। लेकिन सेहता का थोड़ा ध्यान रखें।

कन्या –

आज आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। टेंशन कम से कम लें। व्यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। इस समय सहयोगियों पर नजर रखें क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला –

ज्योतिष के मुताबिक, तुला राशि के जातकों के लिए मंगलावर का दिन काफी अच्छा रहेगा। इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ होगा। व्यापार में अचानक लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि वालों की किस्मत चमक जायेगी।

वृश्चिक –

आपका आज का दिन खास रहेगा। अगर आपकी कोई बिजनेस मीटिंग है तो सफल हो सकती है। इस राशि के जातकों को शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। हालांकि, इस राशि के जातक अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें। अपनों के साथ खटपट होने के योग बन रहे हैं। इसीलिए सावधानी बरतें।

धनु –

आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक में रुचि बढेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी सम्वेदनशील होंगे। आत्मसंयत रहें। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। बदलते मौसम में अपना ख्याल रखें नहीं तो तबियत खराब हो सकती है।

मकर –

ज्योतिष के मुताबिक, मकर राशि के जातको का समय काफी अच्छा रहेगा। मकर राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। जीवनसाथी की तरफ से आपका पूरा सहयोग मिलेगा। किसी बहुत पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए शुभ साबित होगी।

कुंभ –

आपकी आय और नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में अचानक लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको धन कमाने के अवसर मिलेंगे। आपको हर कार्य सफलता मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराना फंसा हुआ पैसा आपको अचानक मिल सकता है।

मीन –

आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। मौसम में बदलाव का असर आप पर पड़ सकता है। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें।

 

Related Articles

Back to top button