धार्मिक

Rashifal 31 May 2021: आज इन 4 राशियों के जीवन में आएंगी ढेरों खुशियां, रिश्तो में बढ़ेगी मिठास

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 31 May 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 31 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आप शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य बहुत आसानी से पूरा कर सकते हैं। छात्रों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपके दिन की शुरुआत बेहतरीन होने वाली है। आप जिस कार्य को करने की लंबे समय से कोशिश कर रहे थे उसमें सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निवेश संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मित्रों में इजाफा होगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए किसी जरूरी काम में सफलता हासिल करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। अचानक ऑफिस के कार्य से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने शत्रुओं से संभाल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। कामकाज में किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनाई बनी रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा बनेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मन में परोपकार की भावना जागृत होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। मेहनत और भाग्य का साथ मिल सकता है, जिससे आपको उत्तम सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग नजर आ रहे हैं। मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि अधिक रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बेवजह किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने सभी कार्यों में आसानी से सफलता हासिल करेंगे। आपकी वाणी मधुर रहेगी, जिसकी वजह से दोस्तों, रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घर-परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। निवेश संबंधित मामलों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका मन लगेगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आप ठीक समय पर अपने सभी कार्य पूरा कर सकेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के द्वारा बनाई गई योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। कुछ नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। कामकाज में सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत होगा। आप किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। किसी मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आप तैयार रहेंगे।

Related Articles

Back to top button