बॉलीवुडमनोरंजन

कभी कॉफी शॉप में काम करती थीं श्रद्धा कपूर, अब 3 बंगले, 57 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन

बॉलीवुड की ‘आशिकी गर्ल’ यानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज 35 साल की हो गई हैं। श्रद्धा फेमस बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर और सिंगर शिवांगी कपूर की बेटी हैं। कई फिल्मों में काम कर चुकी श्रद्धा को सिंगिंग का भी शौक है। जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं श्रद्धा से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

श्रद्धा का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी होशियार थी। लेकिन उनका रुझान बचपन से ही एक्टिंग की ओर था। श्रद्धा ने अपनी स्कूलिंग जमनाबाई नरसी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की है।

सलमान खान ने स्कूल में श्रद्धा का एक्टिंग ड्रामा देखने के बाद उन्हें फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ का ऑफर दिया था। जिसे एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि उन्हें साइकोलॉजिस्ट बनना था। उस समय श्रद्धा महज 16 साल की थीं।

shraddha kapoor

भले ही श्रद्धा एक फिल्मी फैमिली से नाता रखती हैं लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान अपनी पॉकेट मनी का खर्च खुद उठाया था। श्रद्धा कपूर ने फिल्मों में कदम रखने से पहले एक कॉफी शॉप में काम किया था। दरअसल, श्रद्धा ने आगे की पढाई के लिए अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया।

बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने कॉफी शॉप में काम किया था। श्रद्धा कपूर का कहना था कि ‘कॉलेज के साथ-साथ मैंने एक्सपीरिएंस और पॉकेट मनी के लिए ये काम किया था’।

shraddha kapoor

पढ़ाई के बीच प्रोड्यूसर अंबिका हिंदुजा द्वारा उन्हें फिल्म ‘तीन पत्ती’ में साइन कर लिया और इस फिल्म के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। श्रद्धा ने साल 2010 में अम्बिका हिंदुजा की सुपरफ्लॉप फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आर माधवन भी थे। हालांकि, बाद में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

डेब्यू फिल्म के बाद 2011 में श्रद्धा फिल्म ‘लव का द एंड’ में नजर आई थीं। 2013 में मोहित सूरी की फिल्म ‘आशिकी 2’ के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड इंडस्ट्री में छा गईं। इसके बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स किए, जिनमें ‘एक विलेन’, ‘हैदर’, ‘एबीसीडी 2’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘स्त्री’, और ‘बाघी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

बला की खूबसूरत श्रद्धा हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। श्रद्धा फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर 57 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन है। श्रद्धा की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि कई सारे ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती है। वे एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ चार्ज करती है। इसके अलावा श्रद्धा कई सारे ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर के पास मुंबई में तीन घर हैं। उनका एक घर जुहू में, दूसरा सब-अर्बन इलाके मड-आइलैंड और तीसरा मुंबई के नजदीक लोनावला में है। इन घरों की कीमत करोड़ों में है।

shraddha kapoor

वहीं श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही पंकज पराशर की फिल्म ‘चालबाज’, अमर कौशिक की ‘स्त्री 2’ और टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस 2020 में आई फिल्म ‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button