बॉलीवुडमनोरंजन

मां की इच्छा पर अंकिता लोखंडे ने दूसरी बार की शादी, मराठी वेडिंग की तस्वीरें देख फैंस हैरान

टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही इस कपल की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। शादी के महज दो महीने बाद ही शादी अंकिता ने मराठी रीति-रिवाज से दूसरी शादी कर ली है। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

दरअसल, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी इन दिनों स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही है। इस शो के जरिए ही लोगों को उनके प्यार और रिश्ते की खूबसूरती नजर आ रही है। इस शो में अंकिता लोखंडे एक बार फिर अपने पति विक्की जैन से शादी करने वाली हैं।

यह पहली बार है जब अंकिता पति के साथ किसी रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अंकिता और विक्की एक बार शादी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शो में अंकिता की मां कहती हैं- ‘शादी तो बहुत ग्रैंड हुई पर एक चीज रह गईं। एक मराठी स्टाइल वेडिंग हो जाए। मां की ये इच्छा पूरी करते हुए अंकिता ने स्टेज पर विक्की संग मराठी रीति रिवाज में शादी रचाईं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

ऐसे में अब मां की इच्छा पूरी करने के लिए अंकिता और विक्की नेशनल टेलीविजन पर एक बार फिर शादी करेंगे। अंकिता शो के आने वाले एपिसोड में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से विक्की जैन की दुल्हनिया बनेंगी। दोनों की शादी परिवार और दर्शकों की मौजूदगी में मराठी रीति- रिवाज से होगी।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि विक्की और अंकिता फिर शादी के तैयार हो गए हैं। दोनों के बीच वरमाला के दौरान जबरदस्त फन हुआ। शादी के बाद रिंग ढूंढ़ने की रस्म भी हुई। इन फन मोमेंट्स को काफी पसंद किया जा रहा है। अंकिता और विक्की की केमिस्ट्री को शो में काफी पसंद किया जा रहा है। शो में कपल अपने रिश्ते के सीक्रेट्स भी बताता है। एक दूजे के लिए खुलकर प्यार का इजहार करते हैं।

अंकिता ने विक्की संग शादी के बाद की रस्मों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों एक थाल में अंगूठी ढूंढने वाली रस्म करते नजर आ रहे हैं। फोटोज में अंकिता ने रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई है और विक्की ग्रीन कुर्ते में नजर आ रहे हैं। रस्मे निभाते हुए दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

अंकिता और विक्की ने हाल ही में नई लग्जीरियस कार खरीदी है। उन्होंने अपनी कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सामने आई फोटो में अंकिता नई कार के साथ काफी खुश नजर आ रही थी।

Related Articles

Back to top button