धार्मिक

राशिफल 4 मार्च: आज 6 राशि वालों के सितारे दे रहे शुभ संकेत, कम मेहनत में मिलेगी खूब सफलता

आज हम आपको शुक्रवार 4 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 4 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें कम मेहनत में अपार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी, जिससे मन हर्षित रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने जरूरी कामों पर अधिक ध्यान देना होगा क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यालय में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनपर ध्यान देना होगा। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत नरम-गरम रहेगी। आप किसी से भी पैसों का उधार लेन-देन ना करें अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद मजबूत नजर आ रहा है। आर्थिक दृष्टि से समय बहुत शुभ रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। युवा वर्ग के काम बनेंगे, जिसके चलते पूरा दिन खुशी के साथ व्यतीत होने वाला है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। भाई-बहनों की मदद से किसी जरूरी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। पुराने मित्रों से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक नहीं है क्योंकि कामों में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता हाथ नहीं लगेगी, जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। कुछ खास लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको आर्थिक मामलों पर ध्यान देना होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। कार्यालय में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। बात-बात पर आपको अधिक गुस्सा आ सकता है, जिसके चलते किसी खास व्यक्ति से बहसबाजी हो सकती है। आप खुद को थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकते हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। कुल मिलाकर आज आपको काफी संभलकर रहना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कुछ खास कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय के मामले में किस्मत पूरा साथ देगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। भाई बहनों से चल रहे मनमुटाव दूर हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं इसलिए उन पर ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थियों को मेहनत में कमी नहीं रखनी चाहिए। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कामयाबी पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। कामकाज को योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कार्यालय में मान-सम्मान मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। ज्यादातर मामले में किस्मत पूरा साथ देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से आपको अपने जरूरी कामों में अच्छा फायदा मिलेगा। पुराने कर्ज की भरपाई होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की पूरी उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मनोबल मजबूत रहेगा। कठिन से कठिन कार्य अपनी मेहनत के दम पर पूरा कर सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विशेष लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

Related Articles

Back to top button