मनोरंजन

निशा रावल ने किया पति के एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा, बोलीं- वो उससे मिलता और मुझे…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने नए रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में हर दिन ऐसे कंटेन्टेस्ट शामिल हो रहे हैं जो जनता के सामने कुछ ना कुछ नया मसाला पेश कर रहे हैं। बता दें इस शो में सभी कंटेस्टेंट अपने सीक्रेट्स को कबूल करते हैं। इन दिनों निशा रावल भी ‘लॉक अप’ में दिखाई दे रही हैं। निशा ने पूर्व पति करण मेहरा के एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में खुलकर बात की, उन्होंने यह दावा किया है कि करण ने उन्हें धोखा देने वाली बात स्वीकार की है।

निशा ने खोला करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का राज

बता दें शो में पहले निशा रावल को एक्टर करणवीर बोहरा के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। निशा ने करण को बताया था कि उनका बेटा काविश कैसे अपने पेरेंट्स के सेपरेशन का सामना कर रहा है। अब निशा ने खुलासा किया है कि उनके पति और एक्टर करण मेहरा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MX Player (@mxplayer)

करण ने इस तरह किया रिश्ते को तार-तार

दरअसल, निशा एक्ट्रेस पायल रोहतगी के साथ बात करते हुए एक बार फिर इमोशनल हो गईं और रोते हुए उन्होंने पति करण मेहरा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर पूरी कहानी शेयर की। निशा ने बताया कि कैसे करण मेहरा ने 14 साल के रिश्ते को तार-तार किया। यही नहीं, निशा ने यह भी खुलासा किया कि करण मेहरा के अफेयर की जानकारी उन्हें बेटे के जन्म के 7-8 महीने पहले ही पता चल गई थी।

बच्चे की जिम्मेदारी लेने से किया इनकार

निशा ने बताया कि साल 2017 में बेटे के जन्म से 7-8 महीने पहले ही उन्हें करण के अफेयर के बारे में जानकारी मिल गई थी। करण ने खुद भी यह स्वीकार किया था कि उनका दूसरी महिला के साथ चक्कर है। निशा कहती हैं, ‘करण ने मुझसे कहा था कि वह किसी और से प्यार करता है। साथ ही यह भी कहा कि वह मुझसे भी प्यार करता है। यह सब सुनकर मेरा भरोसा उठ गया था। निशा ने यह भी बताया कि, उनके पति ने अपने बच्चे की जिम्मेदारी लेने से भी मना कर दिया था।

गर्लफ्रेंड से मिलने जाते-रहते थे करण

पायल से बात करते हुए निशा रावल ने यह भी बताया कि, ‘मुझे अफेयर के बारे बताने के बाद वो जाकर उससे मिलता था। फिर मुंबई वापस आता था। मेरी मां उस समय मेरे साथ रह रही थीं। मैंने उनसे इस बात को छुपाया। मुझे अपने बच्चे को दिखाना पड़ता था कि सब नॉर्मल है।’

इस तरह हुई थी निशा और करण की मुलाकात

आपको बता दें कि निशा और करण ने पहली मुलाकात फिल्म ‘हंसते हसंते’ के सेट पर हुई थी। नवंबर 2012 में शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों में प्यार हो गया और 6 साल तक डेट किया। उन्होंने 2017 में एक बेटे कविश का स्वागत किया। पिछले साल उनकी लाइफ में काफी परेशानी देखी गईं थी, जिसके बाद पिछले साल निशा रावल और करण मेहरा एक दूसरे से अलग हो गए। निशा ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। निशा ने करण के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी।

Related Articles

Back to top button