धार्मिक

राशिफल 14 मार्च: आज इन 5 राशियों को मिलेगा अटका हुआ धन, वहीं इनके दु:ख होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको सोमवार 14 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। अगर आपका कोई धन काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह वापस मिलने की संभावना है। आप कोई नया काम करने का सोच विचार कर सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। तरक्की के नए रास्ते हासिल होंगे। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। आपका मन काफी खुश नजर आ रहा है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों का आज का दिन काफी बेहतर साबित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। कामकाज के तरीकों में सुधार करने की योजना बन सकती है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। बिजनेस में विरोधियों से आपको बच कर रहना चाहिए। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक रहने वाला है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बिजनेस से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी तनाव भरा रहेगा। जरूरी कामों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी कामकाज में मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो आपको अच्छा लाभ देगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती बनी रहेगी। घर में नन्हे मेहमान के आने की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बेहतर साबित होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी कई योजनाएं समय पर पूर्ण होंगी, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अच्छी खासी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठा सकते हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके ऊपर कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। कारोबार में आपको फायदा मिलेगा। लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर साबित होगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का हल निकल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। शाम तक कोई कुछ शुभ समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। व्यापार में मन मुताबिक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी आपके अच्छे व्यवहार से काफी खुश रहेगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। ऑफिस में आपको किसी ने प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। आप सारी चीजों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप कठिन से कठिन कार्य अपनी मेहनत के दम पर पूरा कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। माता-पिता के साथ दर्शन करने के लिए मंदिर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन में नया बदलाव आएगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते हासिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। कुल मिलाकर आपका दिन काफी बेहतर तरीके से व्यतीत होने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करने वाले हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी खास विषय पर मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आप अपनी कोशिशों से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। आत्मविश्वास का स्तर काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

Related Articles

Back to top button