समाचार

यूक्रेन मीडिया: 7 दिन में 3 बार जेलेंस्की को मारने की कोशिश, पुतिन ने भेजे थे सुपर आर्मी

नौ दिनों से दुनियां के दो बड़े यूरोपिय देश रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इस जंग के बीच यूक्रेन मीडिया से अब खबर आ रही है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की हत्या की साजिशे रची जा रही है। आपको बता दें कि 23 फरवरी की रात रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला शुरु हो चुका था।

सात दिनों में तीन बार हत्या की कोशिश नाकाम

इस युद्ध के दौरान जेलेंस्की ने अपने हथियार नहीं डाले बल्कि अब डटकर रूस का सामना कर रहे हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि यूक्रेन पर जीत हासिल करने के लिए रूस अब जेलेंस्की की हत्या की कोशिशे कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक हफ्ते के अंदर ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की तीन कोशिशें की जा चुकी है। हालांकि ये कोशिशे नाकाम साबित हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस में युद्ध का विरोध करने वाले लोगों ने ही जेलेंस्की की हत्या की साजिश की जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों को दे दी गई थी। जिसके बाद यूक्रेन सरकार और भी ज्यादा सर्तक हो गई है। इस रिपोर्ट में दावा है कि रूस के कुछ जासूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्लान को सफल नहीं होना देना चाहते।

जेलेंस्की को मारने के लिए भाड़े पर भेजे लोग

इसी के चलते इन जासूसों ने जेलेंस्की की हत्या करने की पूरी योजना के बारे में यूक्रेन के अधिकारियों को बता दिया था। बताया जा रहा है कि जेलेंस्की को मारने के लिए रूस की ओर से भाड़े के लोगों को भेजा गया था। इन लोगों ने सात ही दिन में तीन बार जेलेंस्की को मारने की कोशिश की हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी खबर आई थी कि अफ्रीका से 400 से ज्यादा रूसी भाड़े के सैनिकों को यूक्रेन जेलेंस्की की हत्या करने के लिए भेजा गया था। जंग के एलान के बाद से ही रूस लगातार कोशिश कर रहा है कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव पर अपना कब्जा कर लें, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति अपने देश को रूस के हवाले सौंपने को तैयार नहीं हैं।

पुतिन की हत्या के लिए दे रहे सलाह

इन नौ दिनों  के युद्ध में रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर अपना कब्जा कर लिया है। लेकिन अब तक वे राजधानी कीव पर अपनी पकड़ नहीं बना पाए हैं। रूस की ओर से शुरु किए इस युद्ध का विरोध कई देश कर रहे हैं। सिर्फ यहीं नहीं रुस के लोग भी अपने प्रेसिडेंट पुतिन से इस युद्ध के लिए नाराज है।

इसलिए कई लोग यह तक कह रहे हैं कि युद्ध को रोकने के लिए तो पुतिन की ही हत्या कर देनी चाहिए। यूरोपिय देशों की ओर से रूस पर इन हमलों के बाद कई तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए गए हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी पुतिन से आमने सामने एक साथ बैठ कर बात करने के लिए कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button