विशेष

बच्चों के साथ ऐसा कर रहे हैं ऐसा बर्ताव तो आज ही रोक ले, पड़ सकती हैं बहुत भारी 

शायद ही ऐसे कोइ माता पिता हो जो कि अपने बच्चों से प्यार ना करें। अपने बच्चो से प्यार करने के बाद भी माता पिता कई बार अपने इस प्यार को बच्चों के सामने जताना पसंद नहीं करते हैं। बच्चों को गलतियों पर रोकने टोकने के लिए माता पिता कई बार इतना ज्यादा सख्त हो जाते हैैं कि वे अपने बच्चों की भावनाओं को भी समझ नहीं पाते हैं।

बच्चों को सुधारने और उन्हें सही रास्ते पर लाने के लिए सिर्फ सख्ती का ही रवैया काम नहीं आता है। ज्यादातर यह चीज इंडियन पेरेंट्स में देखने को मिलती है कि वह अपने बच्चों के प्रति इतने ज्यादा पजेसिव हो जाते हैं कि उनकी हर एक चीज पर वे नजर बनाए रखते हैं।

सिर्फ यहीं नहीं कई बार तो बच्चों को पूरी तरह से अपने पेरेंट्स पर ही निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि माता पिता अपने बच्चों का बूरा नहीं चाहते लेकिन कई बार वे अपने बच्चों पर अपनी मनमानी इस कदर थोंप देते हैं कि उनका बच्चा भी उनसे दूर हो जाता हैै। बच्चों के विकास के लिए पेरेंट्स को इन खास बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए।

वक्त के साथ बदलाव

पेरेंट्स को अपने बच्चे के विकास के लिए खुद को भी समय के हिसाब से बदलना चाहिए। बच्चों की इच्छा उनके सपनों को समझना चाहिए। उन्हें अपने फैसलों को लेने की छुट देनी चाहिए। जो पेरेंट्स वक्त के साथ अपने आप को नहीं बदलते हैं। वे सिर्फ अपने बच्चे के विकास को ही नहीं बल्कि वे अपने आप के विकास को भी रोक लेते हैं।

हर समय डांट या मार नहीं करेगी काम

ज्यादातर पेरेंट्स अपने बच्चों की गलतियों को सुधारने के लिए उन्हें डांट लगा देते हैं। या फिर कभी कभी तो उनकी पिटाई भी कर देते हैं। लेकिन हर बात के लिए आपका ये बर्ताव आपके बच्चे को आपसे दूर कर सकता हैं। कई बार तो इसका बुरा असर बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

बच्चों के मन की बात जाने

अपने बच्चों को हर समय उनकी गलती पर मारने के जगह उनसे बैठ कर बाते करें। उन्हें उनकी भलाई का एहसास करवाए। बच्चों को समझाने के लिए उनके साथ सख्ती बरतना बिलकुल गलत तरीका है। आप बच्चे से बात कर के भी उसकी बुरी या गलत आदतों को दूर कर सकते हैं।

कॉन्फिडेंस बढ़ाएं

जब बच्चे गलती करते हैं तो आप उन्हें टोंकते हैं, लेकिन कई बार आप उनके अच्छे कामों को भी उनकी गलतियों से ही जज कर बैठते हैं। जो कि पूरी तरह गलत है। बच्चों के कॉन्फिडेंस को बढ़ाने के लिए उनके अच्छे कामों पर उनक तारिफें करें। उन्हें समझाएं कि उनके लिए भविष्य में आगे क्या सही होगा और क्या नहीं।

Related Articles

Back to top button