समाचार

मरने से कुछ समय पहले इस शख्स की मौत का शौक मना रहे थे शेन वॉर्न, विवादों से रहा है गहरा नाता

संदिग्ध हालत में कमरे में पड़े मिले शेन वार्न, आखिरी समय तक जान बचाने के लिए संघर्ष करते रहे दोस्त

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न ने हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया के अलविदा कह दिया है। शेन वॉर्न का शुक्रवार को थाईलैंड में 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, हार्ट अटैक के चलते शेन वार्न ने अपनी जान गंवाई है। इस खबर की पुष्टि उनके मैनेजमेंट ने की है।

शेन वॉर्न के मैनेजमेंट द्वारा जारी इस बयान में कहा गया कि, उनकी मृत्यु थाईलैंड के कोह सामुई में हुई। बयान में कहा गया, ‘शेन अपने विला में अचेत अवस्था में पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के बेस्ट प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका।’

पुलिस ने बताया कि, शेन वॉर्न और तीन अन्य दोस्त प्राइवेट विला में रुके हुए थे। वह रात को खाने के समय जब बहुत देर तक भी नीचे नहीं आए तो एक दोस्त उन्हें देखने कमरे में गया। इस दौरान शेन वार्न अचेत अवस्था में मिले। तभी सभी दोस्तों ने मिलकर उन्हें CPR के जरिए जान बचाने की कोशिश की। तुरंत एम्बुलेंस को भी बुलाया।

शेन वॉर्न के दोस्त उन्हें इमरजेंसी में थाई इंटरनेशनल अस्पताल लेकर गए। वहां भी वॉर्न को करीब 5 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन वॉर्न की जान नहीं बचा सके। वह मौत का कारण नहीं बता पा रहे थे, लेकिन इसे संदिग्ध भी नहीं मान रहे थे।

थाईलैंड पुलिस अधिकारी ने बताया, शेन वार्न के आखिरी समय में उनके दोस्तों जान बचाने की बहुत कोशिश की। करीब 20 मिनट तक दोस्त उन्हें बचाने के लिए इधर से उधर दौड़ा भागी कर रहे थे। लेकिन अंत में वह अपने दोस्त को बचा ना सके। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा है कि, अभी तक शेन वॉर्न के निधन में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।


आखिरी समय में शेन वार्न गम में थे। उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट के जरिए बताया था कि, उन्हें रॉड मार्श के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। शेन वार्न ने लिखा था कि, ‘वह हमारे महान खेल के लीजेंड थे और कई युवा लड़कों और लड़कियों के लिए प्रेरणा थे। रॉड ने क्रिकेट की बहुत परवाह की और बहुत कुछ दिया-खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को। रोस और परिवार को ढेर सारा प्यार और ढेर सारा प्यार भेजना। रेस्ट इन पीस साथी।’

बता दें शेन वार्न का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। सट्टेबाजी, ड्रग्स टेस्ट में फेल, ब्रिटिश नर्स के साथ गंदी बातचीत, पोर्न स्टार से हाथापाई जैसे कई आरोप शेन वार्न पर लग चुके हैं।

शेन वॉर्न ने 1993 के एशेज के दौरान मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में इंग्लैंड के माइक गेटिंग को जिस गेंद पर बोल्ड किया था, उसे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद कही जाती है। उस गेंद ने वॉर्न की जिंदगी बदल कर रख दी थी। बता दें वार्न ने अपने समय में कई दिग्गजों को क्लीन बोल्ट किया है। वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए, जो मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है।

Related Articles

Back to top button