धार्मिक

राशिफल 6 मार्च: आज इन 6 राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

आज हम आपको रविवार 6 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम आसानी से पूरे कर लेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जिस समय का आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह आ चुका है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ दिख रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको बुरी संगति से दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को सहकर्मियों की मदद से अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत नरम-गरम रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आने की पूरी संभावना नजर आ रही है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। किस्मत पूरा साथ देगी। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग बेहद खुश रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहने वाले हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से कामकाज में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छी खबर लेकर आया है। कामकाज में मन मुताबिक कामयाबी मिलने की वजह से मन हर्षित होगा। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल हो सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कुछ नयापन लेकर आया है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। पैसों से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। नई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। अगर आप कहीं बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। आप अपनी मेहनत से कामयाबी हासिल करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से निभाने वाले हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को रोमांस का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। ससुराल पक्ष से आपका संबंध बेहतर होगा, लाभ और सहयोग की भी पूरी संभावना है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। घर के बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा। अचानक मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न आ सकते हैं, जो आपकी बेचैनी का कारण बनेंगे। जीवनसाथी से किसी छोटी बात को लेकर काफी नोकझोंक हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज विदेश में काम करने वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपकी यात्रा सफल होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि आगे चलकर आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। खास लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने मनपसंद कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है इसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आप अपने लक्ष्य को मेहनत के दम पर प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा आगे चलकर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट व दुर्घटना होने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button