अजब ग़जब

कभी सपने में भी नहीं सोच सकते इतना महंगा हैं ये कीड़ा, जानिये किस चीज़ में आता है काम

कभी सपने में भी नहीं सोच सकते इतना महंगा हैं ये कीड़ा

आपने कई तरह के पेट्स पाले होंगे। ज्यादातर लोगों में डॉग्स, कैट या मछलियों का शौक होता है। तो वहीं अब अपने शौक के तौर पर लोग नई प्रजातियों के किड़ों को भी पालने के शौकिन हो गए हैं। अपने बजट के मुताबिक ही लोग इन पेट्स की पसंदीदा ब्रीड को खरीदते हैं।

अब इन जानवरों को खरीदने में भला कितना ही खर्च आता होगा। ज्यादा से ज्यादा हजारों में या एक से दो लाख तक। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी कीड़े को खरीदने के लिए आपको 65 लाख रुपए तक का खर्चा हो सकता है। आप भी यह जानकर हैैरान रह गए होंगे कि किसी कीड़े की कीमत भला 65 लाख भी हो सकती है।

65 लाख के ये दुर्लभ कीड़े

जी हां जापन की ब्रीड वाला यह कीड़ा 65 लाख रुपए का हैै। इस कीड़े का नाम स्टैग बीटल है। इसे दुनिया का सबसे ज्यादा महंगा कीड़ा भी कहा जाता है। इस कीड़े के बारे में कहा जाता है कि यह पृथ्वी पर मौजूद उन दुर्लभ प्रजातियों में से हैं जो कि कमतर ही देखे जाते हैं। स्टैग ब्रीडर का औसत आकार 2 से 3 इंच के बीच होता है।

सिर पर होते हैं शाइनी सिंग

इन कीड़ों के बारे में आपको बता दें कि इनके सिर पर काले रंग के शाइनी सींग होते हैैं। जो कि इनकी सुंदरता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा स्टैग बीटल्स में मैंडीबल्स होते हैं, लेकिन वे उन्हें काटने के लिए उपयोग नहीं करते हैं। मेल स्टैग बीटल इनका इस्तेमाल अन्य मेल प्रतिद्वंद्वियों को डराने और उनसे कुश्ती करने में इस्तेमाल करते हैं।

दवाई बनाने के काम आते हैं ये कीड़े

एक्सपर्ट कहते हैं कि स्टैग बीटल से कई प्रकार की दवाइयां बनाने के काम भी आते हैं। स्टैग बीटल ज्यादातर सड़ती हुई लकड़ी को खाते हैं। जबकि वयस्क स्टैग बीटल फलों के रस, पेड़ के रस और पानी पर भी जीवित रहते हैं। स्टैग बीटल का जीवन काल ज्यादा लंबा नहीं होता है।

ठंड में हो जाती है मौत

वे व्यस्क होने के बाद कुछ ही महीनों तक जीवित रहते हैं। ये ज्यादातर जमीन के अंदर ही अपना जीवन बीताते हैं। उनका अधिकांश जीवन चक्र लार्वा होता है। ये कीडे तीन से सात साल तक जीवित रह सकते हैं। इन कीड़ों को गर्म मौसम में ही रहना पसंद हैै। जबकि ठंड से ये जल्दी मर जाते हैं।

Related Articles

Back to top button