बॉलीवुड

अस्त व्यस्त कपड़ों में बिना मेकअप के सड़क पर उतरी प्रियंका चोपड़ा, मां बनने के बाद बदल गया लुक

हाल ही में मां बनी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटौर रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का लौहा मनबाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मां बनने क बाद से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। ऐसे में हाल ही में प्रियंका की ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिन्हें देखने के बाद फेंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

इन तस्वीरों में प्रियंका अमेरिका में लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घूमती नजर आ रही है। प्रियंका की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फेंस काफी हैरान रह गए हैं। फेंस की हैरानी की वजह प्रियंका का बदला हुआ लुक हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की जो तस्वीरें वायरल हो रही है। उन तस्वीरों में प्रियंका का बढ़ता हुआ वजन साफ दिखाई दे रहा है।

ट्रोल कर रहे फेंस

ऐसे में उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि मां बनने के बाद अब प्रियंका मोटी हो गई हैं। वहीं इन तस्वीरों में प्रियंका किसी एक्ट्रेस की तरह नहीं बल्कि एक साधारण औरत की तरह ही नजर आ रही है। लॉस एंजेलिस की सड़को पर प्रियंका बिना मेकअप किए और बिखरे बालों में ही निकल पड़ी है। यहीं नहीं प्रियंका के कपड़े भी इन तस्वीरों में अस्त व्यस्त नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा फॉर्मल कपड़े पहन कर घुम रही है। इसके साथ उन्होंने एक जैकेट भी कैरी किया हुआ है। जो कि उनके कंधे से फिसलता हुआ नजर आ रहा है।

15 जनवरी को सरोगेसी से बनी थी मां

आपको बता दें कि 15 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा औैर उनके पति निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया पर अपने फेंस को जानकारी देते हुए बताया था कि वे माता पिता बन चुके हैं। प्रियंका सरोगेसी के जरीए एक बेटी की मां बनी है। हालांकि निक और प्रियंका ने इस दौरान अपने और अपनी बेटी के लिए प्राइवेसी मांगी थी।

दोनों ने ही अपनी बेटी को लेकर अब तक किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है। दोनों ने ही अपनी बेटी की ना तो कोई तस्वीर अपने फेंस को दिखाई हैै। और ना ही उन्होंने अब तक अपनी बेेटी के नाम को लेकर कोई बात कही है। बीते दिनों प्रियंका ने अपनी बेटी के लिए अपने घर का रेनोवेशन करवाया था। जहां उनके खेलने के लिए घर में कई खिलौने भी जमा कर दिए गए हैं।

प्रिमैच्योर बेटी का हुआ था जन्म

आपको बता दें कि प्रियंका की बेटी प्रिमैच्योर चाइल्ड थी। डिलीवरी की तारीख से 12 हफ्ते पहले ही प्रियंका की बेटी का जन्म हो गया था ऐसे में डॉक्टर्स ने नवजात शिशु को पूरी तरह स्वस्थ होने तक अस्पताल में ही रखने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button