धार्मिक

राशिफल 7 मार्च: आज इन 5 राशियों के जीवन की उलझनें दूर करेंगे भोले बाबा, होगा धनलाभ

आज हम आपको सोमवार 7 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। कार्यालय में जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कहीं बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलने की उम्मीद है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपनी बुद्धिमानी से रुके हुए कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। अपनों से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत नरम-गरम रहेगी। आज किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कामकाज में चल रही बाधाएं दूर हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। कारोबार में विस्तार होने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप कोई जोखिम उठा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कारोबार के सिलसिले में किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन शांत रहेगा। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। खास लोगों से बातचीत होगी, जो आगे चलकर अच्छा लाभ दे सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां सुधर सकती हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आज पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका नजर आ रही है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। संपत्ति के मामलों में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके बेहद काम आएगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है, जिसके सहारे आपको अपने जरूरी कामों में अच्छा फायदा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है इससे आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। जरूरत से ज्यादा खर्चों की वजह से आप काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे। आपको पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। युवाओं को यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। आज परिवार में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। महत्वपूर्ण लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन आपका बहुत ही बेहतरीन नजर आ रहा है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप कारोबार से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन व्यापार और कारोबार के लिए बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सावधान रहना होगा। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट व दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों की मदद से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button